अंडे को उबालकर या इसके कई अलग-अलग व्यंजन बनाकर आप अक्सर खाते होंगे और छिलके को किचन के अन्य कचरे के साथ ही फेंक देते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छिलका पौधों के लिए कितना उपयोगी है। अंडे के छिलके से बनी खाद खेत के साथ ही किचन गार्डन में भी इस्तेमाल की जा सकती है।
किसानों की खेती की लागत कीटनाशकों और उर्वरक खरीदने से और बढ़ जाती है, लेकिन वो अगर कुदरती उर्वरकों का इस्तेमाल करें, तो इससे लागत कम होने के साथ ही मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ती है। गोबर की खाद तो सबसे बेहतरीन होती ही है, इसके अलावा अंडे के छिलके से बनी खाद भी पौधों के विकास और मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।

अंडे के छिलके से बनी खाद के फ़ायदे
अंडे के छिलके में 91 प्रतिशत कैल्शियम कार्बोनेट होता है, जो पौधों के विकास के लिए ज़रूरी है। इससे पौधों का सही विकास होता है। इसकी मौजूदगी से पौधे अन्य पोषक तत्वों को भी अच्छी तरह अवशोषित करके अपना भोजन अच्छी तरह से बना लेते हैं।
कंद वाली सब्ज़ियों की गुणवत्ता इस खाद से और बेहतर होती है। कैल्शियम कार्बोनेट के अलावा, अंडे के छिलके में नाइट्रोजन, पोटाश, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और क्लोराइड आदि भी पाए जाते हैं। ये सभी तत्व पौधों और मिट्टी दोनों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है।
अंडे के छिलके से बनी खाद मिट्टी की अम्लियता कम करने में मददगार
यदि मिट्टी अम्लीय है तो वहां अंडे के छिलकों की खाद का उपयोग बहुत फ़ायदेमंद रहेगा, क्योंकि यह मिट्टी की अम्लियता को कम करता है। अंडे के छिलकों में पौधों के विकास के लिए ज़रूरी सभी सूक्ष्म व ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं। इसमें यूरोनिक एसिड, अमीनो एसिड और सियलिक एसिड भी होता है। अंडे के छिलके का पाउडर तैयार करके खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर इससे लिक्विड खाद भी बनाई जा सकती है।

अंडे के छिलके से बनी खाद कैसे बनाई जाती है?
अंडे के छिलके का पाउडर बनाने के लिए छिलकों को पहले धोकर 3-5 दिनों तक धूप में अच्छी तरह सुखाया जाता है। सुखाने से छिलके खराब नहीं होते हैं। सूख जाने के बाद इसे मूसल या मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर का उपयोग घर के गार्डन में भी किया जा सकता है।
अंडे के छिलके से बने एक चम्मच पाउडर में 750 से 800 मिलीग्राम कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं। इस पाउडर खाद का इस्तेमाल कम्पोस्ट व गोबर की खाद की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। यह खाद बाज़ार में मिलने वाली केमिकल खाद से सस्ती होती है। इससे पर्यावरण को भी किसा तरह की हानि नहीं होती। अंडे के छिलके से तैयार पाउडर का इस्तेमाल मुर्गियों के खाने में भी किया जा सकता है जिससे उनकी कैल्शियम की ज़रूरत पूरी होती है।
अंडे के छिलकों की लिक्विड खाद तैयार करने के लिए इसे चाय की तरह पानी में उबाला जाता है क्योंकि यह जल्दी खराब हो जाती है, इसलिए इसका तुरंत इस्तेमाल कर लेना चाहिए। अंडे के छिलके से खाद बनाकर किसान अतिरिक्त कमाई भी कर सकते हैं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।
- Soil Carbon Payments से किसानों को अतिरिक्त आय की नई पहलSoil Carbon Payments के ज़रिए पंजाब और हरियाणा के 2500 से ज़्यादा किसानों को 2.9 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान मिलेगा।
- Reimagining Indian Agriculture रिपोर्ट में ख़ुलासा : देश के कुल भू-भाग का लगभग 33 फीसदी ज़मीन बंजर!देश के कुल भू-भाग का लगभग 33 फीसदी ज़मीन ख़राब हो रही है। रिपोर्ट में ICAR-Indian Institute of Soil Science के आंकड़ों का हवाला दिया गया है।
- त्योहारी सीजन में राहत की उम्मीद: सरकार घटा सकती है खाद्य तेल पर आयात शुल्कभारत अपनी खाद्य तेल की ज़रूरत का करीब दो-तिहाई हिस्सा आयात से पूरा करता है। ये आयात मुख्य रूप से मलेशिया, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, रूस और यूक्रेन से होता है।
- बिहार में बाढ़ से फ़सल नुक़सान का जायज़ा लेने पहुंचे शिवराज सिंह चौहानशिवराज सिंह चौहान ने बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा लिया और किसानों को केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया।
- सिवनी का जम्बो सीताफल: जीआई टैग के साथ बदलेगी किसानों की तकदीर,इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ने की तैयारी शुरूसिवनी का जम्बो सीताफल (Seoni’s Jumbo Custard Apple) औसतन 200 से 650 ग्राम का होता है, लेकिन भूतबंधानी क्षेत्र में कई फल 800 ग्राम से 1 किलोग्राम तक के मिलते हैं।
- World Circular Economy Forum 2026 में भारत की सर्कुलर इकॉनमी पर वैश्विक चर्चाWorld Circular Economy Forum 2026 में 62 देशों के 3600 से अधिक stakeholders ने Circular Economy पर चर्चा की।
- किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना: 32 साल इंतज़ार के बाद ऐतिहासिक समझौता,जानिए किस राज्य को मिलेगा सबसे बड़ा लाभकिशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना (Kishau Multipurpose Project) की नींव 1994 के ऊपरी यमुना जल समझौते में रखी गई थी, लेकिन आर्थिक बोझ और राज्यों के हितों के टकराव ने इसे आठ साल तक ठप कर दिया।
- खेती के साथ मधुमक्खी पालन: पाएं 1.28 लाख का अनुदान,1.92 लाख रुपये की लागत में शुरू करें अपना ख़ुद का बिज़नेसमधुमक्खी पालन की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसके लिए आपको बड़े खेत या अलग ज़मीन की ज़रूरत नहीं है। आप अपने घर के आसपास, बगीचे में, पेड़-पौधों वाली जगह पर आसानी से यह यूनिट लगा सकते हैं।
- Google और Mitti Labs का बड़ा करार: धान के खेतों से मीथेन गैस की कटौती और पानी की बचतमिट्टी लैब्स अपनी ‘Geo-AI’ Technology का इस्तेमाल कर रही है, जिसे नासा के सहयोग से विकसित किया गया है।
- CAZRI Moth Bean की क़िस्मों ने सूखे में दिखाई शानदार सहनशीलता, 35 दिन तक बारिश न होने पर भी बनी रही फ़सलCAZRI Moth Bean की क़िस्मों ने 35 दिन के सूखे में भी बेहतर प्रदर्शन कर जलवायु अनुकूल खेती की उम्मीद बढ़ाई।
- ब्रिक्स ग्रेन एक्सचेंज: ग्लोबल साउथ की फ़सल का असली मोल वापस पानाब्रिक्स ग्रेन एक्सचेंज से ग्लोबल साउथ के किसानों को फ़सल की क़ीमत तय करने में कैसे अधिक अधिकार और वैश्विक कृषि बाज़ार में नई भूमिका मिल सकती है, जानें।
- BRICS Summit 2026 : कृषि में AI, जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवाओं से किसानों, कारोबारियों को होगा लाभBRICS देशों के लिए Early Warning Data Integration Guidelines तैयार की गई हैं। इसका मकसद बाढ़, चक्रवात या भूकंप जैसी आपदाओं से पहले देशों के बीच डेटा साझा करना है
- आंध्र प्रदेश सरकार का पोल्ट्री फार्मस के लिए 657 करोड़ का तोहफ़ा, ब्याज से लेकर बिजली तक सब सस्ताशहरी क्षेत्रों में पोल्ट्री शेड बनाने पर लगने वाले डेवलपमेंट और बेटरमेंट चार्ज से छूट दी गई है। ग्राम पंचायतों के बराबर कम शुल्क पर मंज़ूरी मिलेगी।
- शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख नए PM आवासों की दी सौगात, 2 लाख परिवारों का हुआ गृह प्रवेशशिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख नए PM आवास, सक्ती में KVK और बस्तर में आवास सर्वे की समयसीमा बढ़ाने की सौगात दी।





















