आपने अब तक पीली हल्दी (Turmeric) के बारे में ही सुना होगा। खाने में मसालों के रूप में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि पीली के अलावा, काली हल्दी (Black Turmeric भी होती है? जी हाँ, इसके फ़ायदे बेजोड़ हैं। इसके औषधीय गुणों के कारण इसकी बाज़ार में कीमत भी ज़्यादा है। यहाँ हम आपको काली हल्दी की खेती से जुड़ी अहम जानकारियां देने जा रहे हैं।
काली हल्दी के क्या हैं उपयोग? Use of Black Turmeric/Benefits of Black Turmeric
अपने एंटीबायोटिक गुणों के कारण आयुर्वेद में काली हल्दी का इस्तेमाल जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। कॉस्मेटिक में भी इसका इस्तेमाल होता है। घाव भरने, मोच, त्वचा रोग, पाचन क्रिया को दुरुस्त करने और लीवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काली हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। यह कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद करती है। काली हल्दी का वैज्ञानिक नाम Curcuma caesia है। इसे अंग्रेजी में ‘ब्लेक जेडोरी’ भी कहते हैं।

काली हल्दी की खेती के लिए जलवायु (Climate for cultivation of black turmeric)
काली हल्दी की खेती के लिए तापमान 15 से 40 डिग्री सेंटीग्रेड होना चाहिए। इसके लिए उष्ण जलवायु सबसे उपयुक्त होती है। इसके पौधे पाले को भी झेलने में सक्षम होते हैं। इसके पौधे विपरीत मौसम में भी अपना अनुकूलन बनाए रखते हैं।
काली हल्दी के कंद और पौधों की पहचान (Black turmeric plants)
काली हल्दी के कंद या राईज़ोम बेलनाकार कालिमायुक्त गहरे रंग के होते हैं। सूखने पर ये ठोस क्रिस्टल में तब्दील हो जाते हैं। काली हल्दी के पौधे तना रहित 30 से 60 सेंटीमीटर ऊंचे होते हैं। पत्तियाँ चौड़ी भालाकार और पत्तियों के बीच में एक लंबी लाइन बनी होती है। काली हल्दी के पौधे पर लगने वाले फूलों का रंग गुलाबी होता है।

काली हल्दी की खेती के लिए कौन सी मिट्टी उपयुक्त?
काली हल्दी की खेती के लिए बलुई, दोमट, मटियार, मध्यम पानी पकड़ने वाली भूमि सबसे अच्छी होती है। ध्यान रहे कि चिकनी काली मुरूम मिश्रित मिट्टी में काली हल्दी के कंदों का विकास नहीं होता है। मिट्टी में भरपूर जीवाश्म होना चाहिए। जल भराव या कम उपजाऊ भूमि में इसकी खेती नहीं की जा सकती है। इसकी खेती के लिए भूमि का पीएच मान 5 से 7 के बीच होना चाहिए।
काली हल्दी की खेती के लिए खेत की तैयारी
मिट्टी पलटने वाले हल से खेत की गहरी जुताई करें। खेत को धूप लगने के लिए कुछ दिनों तक खुला छोड़ दें। फिर निर्धारित मात्रा में गोबर की खाद डालकर उअच्छे से मिट्टी में मिला लें। खाद को मिट्टी में मिलाने के लिए खेत की दो से तीन बार तिरछी जुताई कर दें। जुताई के बाद खेत में पानी चलाकर उसका पलेवा कर दें। पलेवा करने के बाद जब खेत की मिट्टी ऊपर से सूखने लगे तब खेत की फिर से जुताई करें। उसमें रोटावेटर चलाकर मिट्टी को भुरभुरी बना लें। इसके बाद खेत को समतल कर दें।
बुवाई का समय और बीज की मात्रा
बारिश के मौसम में काली हल्दी के पौधों की बुवाई जून-जुलाई महीने में की जा सकती है। सिंचाई के पर्याप्त साधन होने पर इसे मई महीने में भी लगाया जा सकता है। काली हल्दी की खेती में प्रति हेक्टेयर लगभग 20 क्विंटल बीज (कंद) की मात्रा लगती है।

कैसे करें काली हल्दी का बीजोपचार?
इसके कंदों को रोपाई से पहले बाविस्टिन की उचित मात्रा से उपचारित कर लेना चाहिए। वाविस्टिन के 2 प्रतिशत घोल में कंद 15 से 20 मिनिट तक डुबोकर रखना चाहिए क्योंकि इसकी खेती में बीज पर ही अधिक खर्चा होता है।
कैसे करें काली हल्दी की रोपाई?
काली हल्दी के कंदों की रोपाई कतारों में की जाती है। प्रत्येक कतार के बीच डेढ़ से 2 फ़ीट की दूरी होना चाहिए। कतारों में लगाये जाने वाले कंदों के बीच की दूरी 20 से 25 सेंटीमीटर के आसपास होनी चाहिए। कंदों की रोपाई ज़मीन में 7 सेंटीमीटर गहराई में करनी चाहिए। पौध के रूप में इसकी रोपाई मेढ़ बनाकर की जाती है। प्रत्येक मेढ़ के बीच एक से सवा फ़ीट की दूरी होनी चाहिए। मेढ़ पर पौधों के बीच की दूरी 25 से 30 सेंटीमीटर होनी चाहिए। मेढ़ की चौड़ाई आधा फ़ीट के आसपास होनी चाहिए।
कैसे तैयार करें काली हल्दी की पौध?
काली हल्दी की रोपाई इसकी पौध तैयार करके भी की जा सकती है। इसकी पौध तैयार करने के लिए इसके कंदों की रोपाई ट्रे या पॉलीथिन में मिट्टी भरकर की जाती है। इसके कंदों की रोपाई करने से पहले बाविस्टिन की उचित मात्रा से उपचारित कर लेना चाहिए। इसके कंद नर्सरी में रोपाई के दो महीने बाद खेत में रोपाई के लिए तैयार हो जाते हैं। एक हेक्टेयर में 1100 पौधे लगते हैं। पौधों की रोपाई बारिश के मौसम के शुरूआत में की जाती है।
कब करें सिंचाई?
काली हल्दी के पौधों को ज़्यादा सिंचाई की ज़रूरत नहीं होती। इसके कंदों की रोपाई नमी युक्त ज़मीन में की जाती है। इसके कंद या पौध रोपाई के तुरंत बाद, सिंचाई कर देनी चाहिए। हल्के गर्म मौसम में इसके पौधों को 10 से 12 दिन के अंतराल में पानी देना चाहिए। सर्दी के मौसम में 15 से 20 दिन के अंतराल पर सिंचाई करनी चाहिए।

खाद-उर्वरक
खेत की तैयारी के समय आवश्यकतानुसार पुरानी गोबर की खाद मिट्टी में मिलाकर पौधों को देना चाहिए। प्रति एकड़ 10 से 12 टन सड़ी हुई गोबर खाद मिलाना चाहिए। घर पर तैयार किये गये जीवामृत को पौधों की सिंचाई के साथ देना चाहिए।
खरपतवार नियंत्रण
खरपतवार नियंत्रण निराई-गुड़ाई के ज़रिए किया जाता है। पौधों की रोपाई के 25 से 30 दिन बाद हल्की निराई-गुड़ाई करें। खरपतवार नियंत्रण के लिए 3 गुड़ाई काफ़ी हैं। प्रत्येक गुड़ाई 20 दिन के अंतराल पर करें। रोपाई के 50 दिन बाद गुड़ाई बंद कर देनी चाहिए नहीं तो कंदों को नुकसान पहुंचता है।
मिट्टी चढ़ाना और कीट नियंत्रण कैसे करें?
रोपाई के दो महीने बाद पौधों की जड़ों में मिट्टी चढ़ा देनी चाहिए। हर एक से दो महीने बाद मिट्टी चढ़ानी चाहिए। कीटों की रोकथाम के लिए जैविक कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं।

कंदो की खुदाई और पैदावार
इसकी फसल रोपाई के करीबन 250 दिन बाद कटाई के लिए तैयार हो जाती है। कंदों की खुदाई जनवरी से मार्च तक की जाती है। इसकी पैदावार 2 से ढाई किलो प्रति पौधा होना अनुमानित है। एक हेक्टेयर में 1100 पौधे लगते हैं, जिनसे 48 टन पैदावार होती है। प्रति एकड़ लगभग 12 से 15 टन पैदावार होती है, जो सूखकर 1 से 1.5 टन रह जाती है।
लेखक:
राजेश कुमार मिश्रा
सीनियर हॉर्टिकल्चर ऑफ़िसर (रिटायर्ड)
सागर, मध्य प्रदेश
राजेश कुमार मिश्रा से आप इस ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं: mishrark743@gmail.com
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।
- दशहरा पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदनदशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- COP31 से पहले भूपेंद्र यादव ने बताया क्या होना चाहिए जलवायु सम्मेलन की असली क़ामयाबीभूपेंद्र यादव ने COP31 में पेरिस समझौते के वादों को पूरा करने, जलवायु कार्रवाई तेज़ करने और सफल समाधानों को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।
- पराली जलाने पर सरकार की सख़्ती: पंजाब-हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात, किसानों को मिलेगी मददफ्लाइंग स्क्वाड की टीमें सिर्फ निगरानी ही नहीं करेंगी, बल्कि किसानों, पराली सुरक्षा बल, जिला स्तरीय अधिकारियों, राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों और Pollution Control Boards के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगी।
- अलविदा बैल बछड़ों: एक नई वैज्ञानिक तकनीक जो भारतीय डेयरी फ़ार्मों को बदल रही हैलिंग-निर्धारित वीर्य और IVF जैसी नई तकनीकें भारतीय डेयरी फ़ार्मों में बछिया जन्म की संभावना बढ़ाकर किसानों की आय और पशुपालन का भविष्य बदल रही हैं।
- गेंदा फूल की खेती से किसानों की आमदनी होगी दुगनी! सरकार दे रही 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदानकिसान के पास गेंदा फूल की खेती के लिए भूमि होना जरूरी है। जिनके पास अपनी ज़मीन नहीं है, वे एकरारनामा के आधार पर योजना का लाभ ले सकते हैं।
- VB–G RAM G में खेती और आजीविका को मिली बड़ी जगह, गांवों में रोज़गार के साथ विकास पर ज़ोरVB–G RAM G में 375 काम शामिल किए गए हैं। इनमें पानी, खेती, ग्रामीण रोज़गार, आजीविका और आपदा से बचाव पर ख़ास ज़ोर है।





















