राजस्थान में 7.7 मिलियन भूमि खेती योग्य है। पिछले 3 दशक में सिंचित क्षेत्र में यहाँ 140 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि से बागवानी और कई फसलों के साथ पेड़ों की खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ा है। इस कारण पौधों की मांग भी बढ़ी है। इसी मांग को पूरा करने के लिए राज्य में मॉडल नर्सरी स्थापित की गई। कई किसानों को रोज़गार मिला और लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाले पौधे इस नर्सरी से मिल रहे हैं।
किसानों को जाना पड़ता था दूर
स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण और बीमारी मुक्त पौधों की कमी के कारण किचन गार्डनिंग करने वाले लोगों और किसानों को अच्छे पौधे खरीदने के लिए दूर जाना पड़ता था। राज्य में वर्तमान में जितनी भी रजिस्टर्ड नर्सारियां हैं, वो मांग का सिर्फ़ एक-तिहाई ही पूरा कर पाती हैं। बाकी के लिए असंगठित क्षेत्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस समस्या के हल के लिए जोधपुर स्थित आईसीएआर-केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (Central Arid Zone Research Institute, CAZRI) ने भोपालगढ़ तहसील के पालड़ी राणावतन गांव में 0.02 हेक्टेयर क्षेत्र में एक मॉडल नर्सरी विकसित की।
बनाया किसानों का समूह
संस्थान ने 10 किसानों का एक समूह बनाया, जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। इन किसानों को व्यवसायिक नर्सरी प्रबंधन पर स्किल ट्रेनिंग दी गई। कटिंग, बडिंग और ग्राफ्टिंग तकनीक, कीट और रोग प्रबंधन के बारे में बताया गया। समूह को मार्केटिंग के तरीके भी सिखाए गए। इसके अलावा, उन्हें नर्सरी के लिए ज़रूरी चीज़ें जैसे फेंसिंग, शेड हाउस, मदर प्लांट, सिंचाई की सुविधा और दूसरे इनपुट जैसे नर्सरी उपकरण, बीज, नर्सरी मीडिया, खाद, पॉली बैग, प्रोट्रे जैसे कृषि उपकरण भी उपलब्ध कराए गए।
आमदनी में हुआ इज़ाफा
समूह के सदस्यों ने मांग के आधार पर नर्सरी में फलों, सब्ज़ियों और मसालों के बीज और पौधे तैयार करने शुरू कर दिए। इससे सिर्फ़ दो साल के अंदर ही समूह के सदस्यों की आमदनी दो गुना बढ़ गई। उन्होंने मॉडल नर्सरी में लगभग 77,055 पौधे तैयार किए। इसे बेचकर लगभग 6 लाख 83 हज़ार रुपये की आमदनी हुई। समूह की एक महिला सदस्य बाबु देवी इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले सालाना 20 हज़ार रुपये कमाती थी। अब उन्हें सालाना 40 हज़ार रुपये की आमदनी हो रही है। ये उनकी 120 दिनों की आमदनी है। आज की तारीख में ग्रुप का हर सदस्य 100-150 दिन काम करके 30,000 से 40,000 रुपये की कमाई कर रहा है।
रोजगार बढ़ाने में मददगार
नर्सरी शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर बढ़े हैं। नर्सरी की सफलता से उत्साहित समूह के सदस्य इसे और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। सदस्यों को बिक्री के लिए सोशल मीडिया और दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म के उपयोग के बारे में भी सिखाया गया है। इससे उन्हें न सिर्फ़ आसपास के गांव, बल्कि दूसरे ज़िलों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
नर्सरी बनी मॉडल
ICAR की पहल से पालड़ी राणावतन गांव में शुरू की गई नर्सरी अब आसपास के गावों के लिए मॉडल बन चुकी है। ग्रामीण इलाकों में इस तरह की नर्सरी स्थापित करने से न सिर्फ़ बेरोज़गारी की समस्या हल होगी, बल्कि मज़दूरों का पलायन रोकने जैसी बड़ी समस्या हल हो सकती है।
नर्सरी स्थापित करने से मिट्टी के कटाव रोकने और भूमि को उर्वरक बनाने में भी मदद मिलती है। लगभग 72,917 अच्छी गुणवत्ता वाले पौधों की बिक्री ने राजस्थान में उन्नत कृषि वानिकी प्रणाली (Agro-Forestry System) के तहत भूमि के क्षेत्र को 365 हेक्टेयर तक बढ़ा दिया गया है। कृषि वानिकी प्रणाली के तहत फसलों के साथ कई पेड़-पौधे लगाए जाते हैं।
राजस्थान जैसे मरुस्थलीय इलाके में जहां पानी की कमी के कारण खेती हमेशा से चुनौतीपूर्ण रही है, वहां सिंचाई की सुविधाएन विकसित करके और गुणवत्तापूर्ण पौधों की उपलब्धता सुनिशिचित करके खेती की समस्या को हल किया जा सकता है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
ये भी पढ़ें:
- अभिलाष पांडे: मछली पालन में नए तरीके और केले का इस्तेमालप्रस्तावना गांव से आने वाले युवा किसानों का अब खेती-बाड़ी की पारंपरिक विधियों से आगे बढ़कर नवाचारों की ओर रुख करना न केवल उनकी आय को बढ़ा रहा है, बल्कि देश के कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति का संचार भी कर रहा है। ऐसी ही प्रेरक कहानी है अभिलाष पांडे की, जो मछली पालन… Read more: अभिलाष पांडे: मछली पालन में नए तरीके और केले का इस्तेमाल
- पॉलीहाउस की खेती में जयपुर के मांगीलाल ने अपनाई खेती की उन्नत तकनीकेंजयपुर के गोविन्दपुर में मांगीलाल ने जोखिमों को पार कर पॉलीहाउस की खेती से नई राह बनाई, जहां परंपरागत किसानों से अलग जाकर उन्होंने सफलता का नया आयाम छू लिया।
- जैविक खेती के लाभ: मनोज कुमार सिंह की सफल जैविक खेती का अनुभवउत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले के हैदरगढ़ गांव के किसान मनोज कुमार सिंह ने जैविक खेती के लाभों को देखते हुए 2019 में जैविक खेती की शुरुआत की।
- आशीष कुमार राय के जैविक दृष्टिकोण से रासायनिक खेती के जाल से मिली मुक्ति, खेतों में आई हरियालीआशीष कुमार राय धान, गेहूं, चना, मटर, अरहर, तिल, और अलसी जैसी विविध फसलें उगाते हैं। वो अपनी फसलों के पोषण के लिए वर्मी कम्पोस्ट, गोबर की खाद और धैचा (हरी खाद) का उपयोग करते हैं।
- बरेली के युवा किसान आयुष गंगवार बने जैविक खेती में नई सोच: सफ़लता की कहानी और जानकारीबरेली के आयुष गंगवार ने अपनी पारंपरिक खेती छोड़कर जैविक खेती की शुरुआत की। उन्होंने सरकारी योजनाओं और स्थानीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाया।
- Carrot Seeds: गाजर के साथ ही गाजर के बीज उत्पादन से होगा किसानों को डबल फ़ायदा?जसपाल हर साल गाजर की खेती करते हैं और आखिर में गाजर के बीज का उत्पादन भी कर लेते हैं जिससे लगभग 100 किलोग्राम बीज तैयार होता है।
- अक्टूबर माह में कब और कहां हो रहा है Kisan Mela और कहां मिलेगा रबी फसलों के उन्नत किस्मों का बीजदेश के अलग-अलग कृषि संस्थाओं ने अपने आस पास के कृषि मौसम के मिज़ाज को देखते हुए किसान मेले (Kisan Mela) की डेट जारी कर दी हैं। संचार के अलग अलग माध्यमों से किसानों तक किसान मेले का निमंत्रण पहुंचा रहा है, ये इसलिए भी किया जा रहा है ताकी ज्यादा से ज्यादा किसान अपने… Read more: अक्टूबर माह में कब और कहां हो रहा है Kisan Mela और कहां मिलेगा रबी फसलों के उन्नत किस्मों का बीज
- Ginger processing: अदरक प्रसंस्करण की स्वदेशी तकनीक अपनाकर किसान कर रहे लाखों की कमाईहिमालय की तलहटी में बसा है कलसी ब्लॉक जो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौजूद है। ये पूरा इलाका लगभग 270 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां पर होने वाले अदरक प्रसंस्करण ने कलसी ब्लॉक दूसरे इलाकों से काफी आगे बढ़ा दिया है। जिससे यहां की अर्थव्यवस्था मज़बूत हुई है। अदरक प्रसंस्करण की स्वदेशी… Read more: Ginger processing: अदरक प्रसंस्करण की स्वदेशी तकनीक अपनाकर किसान कर रहे लाखों की कमाई
- जानिए कैसे बनी पप्पामल अम्मा जैविक खेती की महागुरु,109 साल की उम्र में निधनपद्मश्री से सम्मानित तमिलनाडु की किसान पप्पामल (रंगम्मल) का 109 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
- गहत की खेती: उत्तराखंड में गहत की फसल बनी ब्रांड, भारत समेत वैश्विक रूप से बढ़ी मांगभारत में एक बहुमूल्य फसल का उत्पादन होता है जो अपनी परम्परागत तरीके के लिए भी जानी जाती है। इसका नाम गहत (Horse gram Farming) है जो देव भूमि उत्तराखंड में उगाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण फसल है। भारत में गहत की फसल का इतिहास काफी पुराना है। दुनियाभर में कुल 240 प्रजातियों में से… Read more: गहत की खेती: उत्तराखंड में गहत की फसल बनी ब्रांड, भारत समेत वैश्विक रूप से बढ़ी मांग
- मिर्च की जैविक खेती: सिक्किम के लेप्चा समुदाय ने पारंपरिक खेती से लिखी सफलता की कहानीहिमालय के दिल में बसा है सिक्किम और यहां के द्ज़ोंगू क्षेत्र के देसी लेप्चा समुदाय जो काफी लंबे वक्त से पारंपरिक जैविक खेती (Organic Farming) करता आ रहा है। ये लोग केमिकल फ्री, बारिश पर आधारित मिश्रित खेती को करते हैं जो उनकी सांस्कृतिक विरासत को गहराई से दिखाता है। लेप्चा समुदाय इस क्षेत्र… Read more: मिर्च की जैविक खेती: सिक्किम के लेप्चा समुदाय ने पारंपरिक खेती से लिखी सफलता की कहानी
- Success Story of CFLD on Oilseed: सरसों की नई किस्म से विजेंद्र सिंह खेती में लाए क्रांतिविजेंद्र सिंह का एक मामूली किसान से लेकर ज़िले में फेमस कृषि (Success Story of CFLD on Oilseed) में नयापन लाने का सफ़र किसी प्रेरणा से कम नहीं है। 1972 में फिरोजाबाद के टूंडला में टी.बी.बी सिंह इंटर कॉलेज से अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने अपने परिवार का भरण-पोषण करने… Read more: Success Story of CFLD on Oilseed: सरसों की नई किस्म से विजेंद्र सिंह खेती में लाए क्रांति
- गहत की खेती: उत्तराखंड की पौष्टिक दाल और इसके फ़ायदेजानें पहाड़ी इलाकों में गहत की खेती के फ़ायदे, पोषण मूल्य और इसके अनोखे गुण। गहत, एक पौष्टिक दाल है और सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमंद होती है।
- टिड्डी प्रबंधन: सबसे खतरनाक रेगिस्तानी टिड्डियों से कैसे करें फसलों का बचाव?भारत में पाई जाने वाली रेगिस्तानी टिड्डी सबसे ज़्यादा खतरनाक होती है। इनका झुंड जब खेतों, हरे-भरे घास के मैदानों में आता है और ज़्यादा विनाशकारी रूप ले लेता है।
- रबी सीज़न 2024-25 के लिए फॉस्फेटिक और पोटैसिक उर्वरकों पर सब्सिडी, किसानों को क्या लाभ?केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रबी सत्र में ₹24,475 करोड़ की उर्वरक सब्सिडी से किसानों की लागत कम होगी और आय बढ़ेगी।
- किसानों के लिए बनी ‘पीएम-आशा’ योजना में शामिल किए गए 4 मुख्य घटक‘पीएम-आशा’ योजना से मूल्य को नियंत्रित करने में मदद मिल पाएगी। इस मद में 15वें वित्त आयोग के दौरान 2025-26 तक कुल वित्तीय व्यय 35 हजार करोड़ रुपये होगा।
- National Bamboo Mission: देश के किसानों के लिए राष्ट्रीय बांस मिशन, जानिए योजना, सब्सिडी और लाभों के बारें मेंभारत सरकार के राष्ट्रीय बांस मिशन योजना (National Bamboo Mission) के अंतर्गत किसानों को बांस की खेती के लिए 50 हजार रुपये की सब्सिडी मिलती है।
- World Food India 2024: वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 का काउंटडाउन शुरू, फ़ूड इनोवेशन का ग्लोबल मंचभारत में मेगा फ़ूड इवेंट- वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) होने जा रहा है। ये इवेंट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 से 22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
- कृषि में मकड़ियों का महत्व: कीट प्रबंधन और जैविक खेती में उनका योगदानमकड़ियां कभी भी फ़सलों को नुकसान नहीं पहुंचाती है बल्कि कृषि में मकड़ियों का महत्व होता है। साथ ही मकड़ियां पर्यावरण के स्वास्थ्य के सूचक भी होती हैं।
- Uses Of Moringa In Fish Farming: मछली पालन आहार में मोरिंगा का उपयोग है फ़ायदेमंदमछली पालन आहार में मोरिंगा का उपयोग मछलियों के लिए एक तरह का सुपरफूड है। यह मछलियों को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।