झीलों का शहर नैनीताल, यहाँ से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी और समुद्र तल से करीब 7500 फ़ीट की ऊंचाई पर बसता है एक पर्यटक स्थल, टिफ़िन टॉप। पर्यटकों के बीच ये जगह आकर्षण का केंद्र है। टेढ़े-मेढ़े रास्तों से होते हुए, प्रकृति की ख़ूबसूरती को निहारते हुए पर्यटक इस स्थल तक पहुंचते हैं। हाल फिलहाल में टिफ़िन टॉप सुर्खियों में बना हुआ है। वजह है सुर्ख़ ‘लाल मशरूम’। इस मशरूम को खोजा है, पद्मश्री से सम्मानित जाने माने फ़ोटोग्राफ़र अनूप साह ने।
अनूप साह ने कैमेरे में कैद किया ‘लाल मशरूम’
अनूप साह एक फ़ोटोग्राफ़र होने के साथ-साथ, पर्वतारोही और पर्यावरण प्रेमी भी हैं। हाल ही में वो टिफ़िन टॉप में ट्रैकिंग के लिए गए। यहाँ के सटे घने जंगलों में उन्हें ‘लाल मशरूम’ दिखाई दिया। ये दिखने में इतना खूबसूरत और दुर्लभ था कि उन्होंने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। अनूप साह की इस खोज को लेकर किसान ऑफ़ इंडिया ने उनसे संपर्क किया और विस्तार से इस लाल मशरूम के बारे में जाना।

भारत में पहली बार देखा गया ‘लाल मशरूम’
अनूप साह ने जानकारी दी कि इस सुर्ख लाल मशरूम का वैज्ञानिक नाम बोलेटस रूब्रोफ्लैमियस (Boletus carminiporus) है। ये आमतौर पर पूर्वी अमेरिका के जंगलों में पाया जाने वाला मशरूम है। भारत में ये पहली बार देखा गया है।
अनूप साह ने मशरूम की तस्वीर खींचने के बाद मशरूम पर कई साल से रिसर्च कर रहे डॉ. निर्मल एसके हर्ष से साझा की। डॉ. निर्मल एसके हर्ष, फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट से सेवानिवृत्त हैं। वह मशरूम पर अपने शोध कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अनूप साह को बताया कि ये लाल मशरूम अपने आप में ही दुर्लभ है। उन्होंने ही इस मशरूम की पहचान की।

मशरूम विषय में पीएचडी होल्डर डॉ. निर्मल एसके हर्ष ने 2021 में देश भर के मशरूम पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। ‘रेड लिस्ट ऑफ़ माइक्रो फंगई ऑफ इंडिया’ नाम की इस रिपोर्ट में भारत में पाए जाने वाले मशरूमों का जिक्र है, लेकिन इस लाल मशरूम के बारे में कोई डेटाबेस नहीं मिला। डॉ. हर्ष ने अनूप साह को बताया कि यह देश में पहली बार खोजा गया मशरूम है।
‘लाल मशरूम’ की क्या है विशेषताएं?
दिखने में ये मशरूम ऊपर से लेकर नीचे तक पूरी तरह से लाल रंग के होते हैं। ये जंगलों में पड़ी खराब, टूटी-फूटी लकड़ियों में पैदा होते हैं। अंदर से ये हल्के पीले रंग के होते हैं। तोड़ते ही ये पीला रंग, बैंगनी रंग में तब्दील हो जाता है। केमिकल रिएक्शन की वजह से ऐसा होता है।

अनूप साह बताते हैं कि तोड़ते ही अचानक से अंदरूनी भाग रंग बदलने लगता है। साथ ही इसका तना भी तोड़ने पर रंग बदलकर नीला पड़ने लगता है। इसका नीला होना, इस बात का संकेत है कि ये ‘लाल मशरूम’ ज़हरीला है।

इस मशरूम की ख़ासियत है कि ये जिस क्षेत्र में उगता है, वहाँ की मिट्टी को पोषण तत्व प्रदान करता है। इससे निकलने वाले माइसीलियम में ये खूबियाँ होती हैं, जो मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाता है। दूसरी तरफ़ जंगलों में मौजूद बांज के पेड़ इस लाल मशरूम को पोषक तत्व प्रदान करते हैं। इस तरह से ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।

पद्मश्री से सम्मानित अनूप साह
देश के शीर्ष फोटोग्राफरों में शुमार अनूप साह ने फ़ोटोग्राफ़ी क्षेत्र में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का लोहा मनवाया है। 2019 में प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया। 1994 में इंडिया इंटरनेशनल फ़ोटोग्राफ़िक काउंसिल (International Photographic Council, IPC) ने उन्हें ‘प्लैटिनम ग्रेड अवॉर्ड’ से नवाज़ा।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।
- Soil Carbon Payments से किसानों को अतिरिक्त आय की नई पहलSoil Carbon Payments के ज़रिए पंजाब और हरियाणा के 2500 से ज़्यादा किसानों को 2.9 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान मिलेगा।
- Reimagining Indian Agriculture रिपोर्ट में ख़ुलासा : देश के कुल भू-भाग का लगभग 33 फीसदी ज़मीन बंजर!देश के कुल भू-भाग का लगभग 33 फीसदी ज़मीन ख़राब हो रही है। रिपोर्ट में ICAR-Indian Institute of Soil Science के आंकड़ों का हवाला दिया गया है।
- त्योहारी सीजन में राहत की उम्मीद: सरकार घटा सकती है खाद्य तेल पर आयात शुल्कभारत अपनी खाद्य तेल की ज़रूरत का करीब दो-तिहाई हिस्सा आयात से पूरा करता है। ये आयात मुख्य रूप से मलेशिया, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, रूस और यूक्रेन से होता है।
- बिहार में बाढ़ से फ़सल नुक़सान का जायज़ा लेने पहुंचे शिवराज सिंह चौहानशिवराज सिंह चौहान ने बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा लिया और किसानों को केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया।
- सिवनी का जम्बो सीताफल: जीआई टैग के साथ बदलेगी किसानों की तकदीर,इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ने की तैयारी शुरूसिवनी का जम्बो सीताफल (Seoni’s Jumbo Custard Apple) औसतन 200 से 650 ग्राम का होता है, लेकिन भूतबंधानी क्षेत्र में कई फल 800 ग्राम से 1 किलोग्राम तक के मिलते हैं।
- World Circular Economy Forum 2026 में भारत की सर्कुलर इकॉनमी पर वैश्विक चर्चाWorld Circular Economy Forum 2026 में 62 देशों के 3600 से अधिक stakeholders ने Circular Economy पर चर्चा की।
- किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना: 32 साल इंतज़ार के बाद ऐतिहासिक समझौता,जानिए किस राज्य को मिलेगा सबसे बड़ा लाभकिशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना (Kishau Multipurpose Project) की नींव 1994 के ऊपरी यमुना जल समझौते में रखी गई थी, लेकिन आर्थिक बोझ और राज्यों के हितों के टकराव ने इसे आठ साल तक ठप कर दिया।
- खेती के साथ मधुमक्खी पालन: पाएं 1.28 लाख का अनुदान,1.92 लाख रुपये की लागत में शुरू करें अपना ख़ुद का बिज़नेसमधुमक्खी पालन की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसके लिए आपको बड़े खेत या अलग ज़मीन की ज़रूरत नहीं है। आप अपने घर के आसपास, बगीचे में, पेड़-पौधों वाली जगह पर आसानी से यह यूनिट लगा सकते हैं।
- Google और Mitti Labs का बड़ा करार: धान के खेतों से मीथेन गैस की कटौती और पानी की बचतमिट्टी लैब्स अपनी ‘Geo-AI’ Technology का इस्तेमाल कर रही है, जिसे नासा के सहयोग से विकसित किया गया है।
- CAZRI Moth Bean की क़िस्मों ने सूखे में दिखाई शानदार सहनशीलता, 35 दिन तक बारिश न होने पर भी बनी रही फ़सलCAZRI Moth Bean की क़िस्मों ने 35 दिन के सूखे में भी बेहतर प्रदर्शन कर जलवायु अनुकूल खेती की उम्मीद बढ़ाई।
- ब्रिक्स ग्रेन एक्सचेंज: ग्लोबल साउथ की फ़सल का असली मोल वापस पानाब्रिक्स ग्रेन एक्सचेंज से ग्लोबल साउथ के किसानों को फ़सल की क़ीमत तय करने में कैसे अधिक अधिकार और वैश्विक कृषि बाज़ार में नई भूमिका मिल सकती है, जानें।
- BRICS Summit 2026 : कृषि में AI, जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवाओं से किसानों, कारोबारियों को होगा लाभBRICS देशों के लिए Early Warning Data Integration Guidelines तैयार की गई हैं। इसका मकसद बाढ़, चक्रवात या भूकंप जैसी आपदाओं से पहले देशों के बीच डेटा साझा करना है
- आंध्र प्रदेश सरकार का पोल्ट्री फार्मस के लिए 657 करोड़ का तोहफ़ा, ब्याज से लेकर बिजली तक सब सस्ताशहरी क्षेत्रों में पोल्ट्री शेड बनाने पर लगने वाले डेवलपमेंट और बेटरमेंट चार्ज से छूट दी गई है। ग्राम पंचायतों के बराबर कम शुल्क पर मंज़ूरी मिलेगी।
- शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख नए PM आवासों की दी सौगात, 2 लाख परिवारों का हुआ गृह प्रवेशशिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख नए PM आवास, सक्ती में KVK और बस्तर में आवास सर्वे की समयसीमा बढ़ाने की सौगात दी।





















