खेती में मशीनों का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है और इसने किसानों का काम आसान बना दिया है। मशीनीकरण से मेहनत और लागत दोनों की बचत होती है। अन्य फसलों के साथ ही अब आलू की खेती में भी यंत्रों का इस्तेमाल हो रहा है। आलू की खेती का एक ऐसा ही यंत्र है पोटैटो प्लांटर (Potato Planter)। दरअसल, यह मशीन आलू की बुवाई करती है और इससे किसानों की श्रम की लागत में काफ़ी बचत होती है। आइए जानते हैं पोटैटो प्लांटर मशीन के क्या फ़ायदे हैं और इसकी क्या कीमत है।
कैसे काम करती है पोटैटो प्लांटर मशीन
जो किसान बड़े पैमाने पर आलू की खेती करते हैं उनके लिए पोटैटो प्लांटर मशीन किसी वरदान से कम नहीं है। मैनुअली आलू की बुवाई में समय और श्रम दोनों अधिक लगता है, मगर इस मशीन की बदौलत बुवाई जल्दी और बिल्कुल सटीक तरीके से होती है। इस मशीन को ट्रैक्टर से जोड़कर इस्तेमाल किया जाता है।

दो तरह के होते हैं पोटैटो प्लांटर
आलू बोने की मशीन दो तरह की होती है। एक फुली ऑटोमेटिक मशीन होती है। इसमें मैनुअली कुछ नहीं करना होता। आलू की बुवाई के साथ ही खाद डालने का काम और मेड़ भी खुद ही बन जाती है। आलू की बुवाई सटीक तरीके से होती है। बीज निर्धारित गहराई पर गिरता है और मशीन द्वारा ही उसके ऊपर मिट्टी चढ़ा दी जाती है। दूसरी मशीन अर्ध स्वचालित है, जिसमें सबसे पहले आलू को बॉक्स में डाला जाता है। फिर मशीन के ऊपर बैठा व्यक्ति आलू के बीजों को एक कीप में डालता है, जिसके ज़रिए बीज खेतों में गिरते हैं।

बाज़ार में इन कंपनियों के पोटैटो प्लांटर हैं उपलब्ध
महिंद्रा, शक्तिमान, स्वराज, लैंडफोर्स, सोनालिका, एग्रीस्टार जैसी कई बड़ी कंपनियां आलू बोने वाली पोटैटो प्लांटर मशीन का निर्माण करती हैं। अलग-अलग कंपनियों के पोटैटो प्लांटर की कीमत भी अलग-अलग है। मशीन के कई मॉडल उपलब्ध हैं। आमतौर पर यह 50 हज़ार से लेकर 2 लाख रुपये तक की पड़ती है। पोटैटो प्लांटर की खरीद पर सब्सिडी का भी प्रावधान है।

पोटैटो प्लांटर मशीन के फ़ायदे
- इससे आलू के बीजों की बुवाई निश्चित दूरी और गहराई पर होती है। बीज़ों का नुकसान नहीं होता है और फसल भी अच्छी होती है।
- श्रम की लागत में 50-60 प्रतिशत तक की बचत होती है।
- मज़दूरी, समय और पैसे तीनों की बचत होती है, जिससे किसानों का मुनाफ़ा बढ़ता है।
- बीज़ों की बुवाई एक समान होती है, जिससे फसल में अच्छी वृद्धि होती है।
जो किसान बड़े क्षेत्र में आलू की खेती करते हैं और फसल से अच्छा मुनाफ़ा कमाना चाहते हैं उनके लिए यह मशीन बहुत उपयोगी है। इससे उन्हें श्रम की अनुपलब्धता की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है और बुवाई भी कम समय में सटीकता से हो जाती है।
ये भी पढ़ें: आलू की खुदाई को आसान बनाता है Potato Digger, बर्बादी भी नहीं
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।
- दशहरा पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदनदशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- COP31 से पहले भूपेंद्र यादव ने बताया क्या होना चाहिए जलवायु सम्मेलन की असली क़ामयाबीभूपेंद्र यादव ने COP31 में पेरिस समझौते के वादों को पूरा करने, जलवायु कार्रवाई तेज़ करने और सफल समाधानों को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।
- पराली जलाने पर सरकार की सख़्ती: पंजाब-हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात, किसानों को मिलेगी मददफ्लाइंग स्क्वाड की टीमें सिर्फ निगरानी ही नहीं करेंगी, बल्कि किसानों, पराली सुरक्षा बल, जिला स्तरीय अधिकारियों, राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों और Pollution Control Boards के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगी।
- अलविदा बैल बछड़ों: एक नई वैज्ञानिक तकनीक जो भारतीय डेयरी फ़ार्मों को बदल रही हैलिंग-निर्धारित वीर्य और IVF जैसी नई तकनीकें भारतीय डेयरी फ़ार्मों में बछिया जन्म की संभावना बढ़ाकर किसानों की आय और पशुपालन का भविष्य बदल रही हैं।
- गेंदा फूल की खेती से किसानों की आमदनी होगी दुगनी! सरकार दे रही 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदानकिसान के पास गेंदा फूल की खेती के लिए भूमि होना जरूरी है। जिनके पास अपनी ज़मीन नहीं है, वे एकरारनामा के आधार पर योजना का लाभ ले सकते हैं।
- VB–G RAM G में खेती और आजीविका को मिली बड़ी जगह, गांवों में रोज़गार के साथ विकास पर ज़ोरVB–G RAM G में 375 काम शामिल किए गए हैं। इनमें पानी, खेती, ग्रामीण रोज़गार, आजीविका और आपदा से बचाव पर ख़ास ज़ोर है।
- खेत बचाओ से फार्मर आईडी तक किसानों को तोहफा: कृषि मंत्रालय की ऐतिहासिक बैठक में लिए गये 10 बड़े फैसलेइसी महीने की 22 तारीख से पूरे देश में ‘खेत बचाओ अभियान’ शुरू होगा। मिट्टी की सेहत, पराली प्रबंधन और संतुलित उर्वरक वैज्ञानिक सीधे खेतों तक पहुंचेंगे।
- रबी सीज़न में सरकारी योजनाओं का लाभ और MSP पर ख़रीद के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख़ बढ़ीसिर्फ रबी सीज़न ही नहीं, बल्कि गुजरात सरकार ने खरीफ फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा भी बढ़ा दी है।
- Great Indian Bustard को जंगल में मिली नई उड़ान, जैसलमेर में 2 नर पक्षी छोड़े गएGreat Indian Bustard संरक्षण में बड़ा कदम, जैसलमेर में दो नर पक्षी जंगल में छोड़े गए। अब प्राकृतिक आवास में आबादी बढ़ाने पर ज़ोर।
- White Revolution 2.0 : मध्य प्रदेश में समृद्धि का नया मॉडल, खुलेंगी 75,000 नई डेयरियां, पशुपालकों की बढ़ेगी आमदनीकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने श्वेत क्रांति-2.0 (White Revolution 2.0) की शुरुआत की घोषणा की। इसके तहत गांवों में 75,000 नई सहकारी डेयरियां स्थापित की जाएंगी और 40,000 डेयरियों को मज़बूत किया जाएगा।
- लद्दाख में पहली बार बड़े पैमाने पर केसर की खेती शुरू,लेह में 90 हजार ईरानी कॉर्म्स लगाए गएइस प्रयोग के लिए ईरान से प्रीमियम क्वालिटी वाले कॉर्म्स मंगाए गए हैं। इन कॉर्म्स का घेरा 8 से 10 सेंटीमीटर, व्यास 2.5 से 3 सेंटीमीटर और वजन कम से कम 10 ग्राम है।
- अनाज भंडारण में अब जहरीली गैसें नहीं, नाइट्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड से मिलेगी कीटों से निजातगेहूं और चावल के भंडारण में लगने वाले कीटों के सुरक्षित और टिकाऊ प्रबंधन के लिए अब नाइट्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड (nitrogen and carbon dioxide) से कीटों से निजात मिल पाएगा।
- खेत से कक्षा तक : गांधी जी की बुनियादी शिक्षा और कृषि शिक्षा का नया क्षितिजगांधीजी विद्यालयी शिक्षा में कृषि और प्रकृति से जुड़ाव को इसलिए महत्व देते थे क्योंकि वे बच्चे को जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराना चाहते थे।
- शिवराज सिंह चौहान ने UP, तेलंगाना और कर्नाटक में PSS के तहत दलहन-तिलहन की खरीद को दी मंज़ूरीशिवराज सिंह चौहान ने तीन राज्यों में 5,547.99 करोड़ रुपये की MSP खरीद मंज़ूर की, जिससे दलहन-तिलहन किसानों को राहत मिलेगी।
- उत्तर प्रदेश में भारत का पहला Biopolymer Plant : गन्ने से बनेगा पर्यावरण का भविष्य!अब तक गन्ने से चीनी, गुड़, शीरा, खोई और इथेनॉल बनाया जाता था। लेकिन अब इसी गन्ने से बायोप्लास्टिक भी तैयार किया जाएगा। ये बायोप्लास्टिक पारंपरिक प्लास्टिक का पूर्ण विकल्प होगा।
- “पराली से समृद्धि की अर्थव्यवस्था”- मिट्टी की सेहत, स्वच्छ ऊर्जा और किसान की अतिरिक्त आय का संसाधन हैजरूरत पराली को देखने का नजरिया बदलने की है—कचरे से संसाधन की ओर, समस्या से अवसर की ओर और अवशेष से समृद्ध अर्थव्यवस्था की ओर।
- Ministry of Tribal Affairs और IGNCA मिलकर बनाएंगे आदिवासी संस्कृति का डिजिटल रिकॉर्डMinistry of Tribal Affairs और IGNCA के MoU से आदिवासी कला, भाषाओं, लोककथाओं और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
- कैबिनेट का बड़ा फैसला: 6 रबी फसलों का MSP बढ़ा, तिलहन-दलहन किसानों को सबसे बड़ा तोहफ़ासरकार ने गेहूं के MSP में 25 रुपये प्रति क्विंटल का इज़ाफा किया है, जबकि कुसुम और सरसों जैसी तिलहन फसलों को जमकर बढ़त दी है।





















