आज के समय में स्मार्टफोन और इंटरनेट की उपलब्धता गांव-गांव तक हो गई है। खेती-किसानी के लिए मौसम से जुड़ी जानकारियाँ बहुत अहमियत रखती हैं। अगर किसानों को मौसम की जानकारी समय पर मिले तो न सिर्फ उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि नुकसान की संभावनाएं काफी कम हो जायेंगी। हम आपको ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में जानकारी देंगे जिनसे किसान लाभ उठा सकते हैं।
मेघदूत एप (Meghdoot App)
मेघदूत मोबाइल ऐप को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) , भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IIMD) और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) ने मिलकर लॉन्च किया। ये ऐप 13 भाषाओं में मौजूद है। इस ऐप के जरिए किसानों को मौसम के पूर्वानुमान से जुड़ी जानकारी भी मिलती है। साथ ही, किसानों को फसल और पशुधन पर कृषि सलाह भी मिलती है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे ले सकते हैं इस ऐप से मौसम और अन्य ज़रूरी बातों की जानकारी?
- ऐप पर सबसे पहले आपको नाम, मोबाइल नंबर और मौजूदा 13 भाषाओं में से एक भाषा सेलेक्ट करनी है। इसके बाद अपना राज्य और जिला चुनकर रजिस्टर करना है।

तस्वीर साभार: Meghdoot App - इसके बाद आप अपनी लोकेशन ऑन करके अपने क्षेत्र का मौजूदा मौसम का हाल जान सकते हैं जिसमें तापमान, बारिश, हवा गति, हवा दिशा और आर्द्रता (Humidity) की जानकारी मौजूद है।

तस्वीर साभार: Meghdoot App - इसमें मौसम के पूर्वानुमान की भी जानकारी मौजूद है, और आप आगे चार दिन तक का मौसम का हाल जान सकते हैं। इसके साथ ही, पिछले 10 दिनों के मौसम की जानकारी जानने का ऑप्शन है।
- अगर दूसरे क्षेत्र के मौसम की भी जानकारी चाहते हैं, तो राज्य और ज़िले का नाम जोड़कर पा सकते हैं।

तस्वीर साभार: Meghdoot App - ऐप पर सप्ताह में दो दिन, यानी मंगलवार और शुक्रवार को फ़सल और पशुपालन से जुड़ी सलाह अपडेट की जाती है।
- हर क्षेत्र के मुताबिक फसलों के लिए मौसम का पूर्वानुमान और उससे जुड़ी सलाह पा सकते हैं। इसके साथ ही पशुपालन के लिए भी मौसम की जानकारी और उससे जुडी सलाह भी मौजूद है।
ये भी पढ़ें: किसान साथियों, क्या आप AgriCentral App के बारे में जानते हैं?
ई-मौसम एचएयू कृषि मौसम सेवा एप – emausamhau Krishi Mausam Seva App
इस ऐप को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCSHAU) ने बनाया है। इस ऐप के जरिए हरियाणा के किसानों को मौसम का मौजूदा हाल और अगले एक हफ्ते के पूर्वानुमान की जानकारी मिलती है। ये ऐप हिन्दी भाषा में मौजूद है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप से करीब चार लाख किसान लाभ उठा रहे हैं।

कैसे ले सकते हैं इस ऐप से मौसम और अन्य चीजों की जानकारी?
- ऐप में जाकर आप हरियाणा के जिस भी ज़िले की जानकारी चाहते हैं, उसके आज के मौसम और 7 दिन का पूर्वानुमान आपको मिल जाएगा। इसमें तापमान मौसम का हाल जैसे बारिश, धुंध जैसी जानकारियां आप पा सकते हैं।

तस्वीर साभार: emausamhau Krishi Mausam Seva App - सूचना पर जाकर मौसम संबंधित पूर्वानुमान पा सकते हैं।
- रबी और खरीफ फसलों के प्रबंधन में जलवायु, किस्में, बुवाई, खाद, खरपतवार और कीट एवं रोग से जुड़ी सारी जानकारी मिलती है।

तस्वीर साभार: emausamhau Krishi Mausam Seva App - इसके साथ ही सब्जियों,फूलों और बागवानी के प्रबंधन में कई बातों जैसे किस्में, बुवाई, खाद, सिंचाई, तुड़ाई से जुड़ी सारी जानकारियां भी मिल जाती हैं।
- ऐप में कृषि सलाह का भी ऑप्शन है, जहाँ मौसम से लेकर फसलों और सब्जियों की साप्ताहिक सलाह भी मिलती हैं।

तस्वीर साभार: emausamhau Krishi Mausam Seva App - कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क करने के लिए आखिर में लिस्ट भी दी गई है।
ये भी पढ़ें: FarmTree App: ऐसा Agri App जो उन्नत पेड़ प्रजातियों की खेती कर रहे किसानों की हर मुश्किल करता है आसान
स्काईमेट वेदर ऐप (Skymet Weather App)
इस एप को स्काईमेट वेदर सर्विसेज़ ने बनाया है। इससे किसानों को अपनी जगह की मौसम की जानकारी मिलेगी। ये ऐप अंग्रेजी और हिन्दी भाषा में उपलब्ध है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से डाउनलोड कर सकते हैं। अभी तक इसके 5 लाख से भी ज़्यादा डाउनलोड हैं।

कैसे ले सकते हैं इस ऐप से मौसम की जानकारी?
- आप अपनी लोकेशन ऑन करके अपनी जगह का मौजूदा मौसम का हाल जान सकते हैं। इसमें तापमान, बारिश, हवा गति, हवा दिशा और आर्द्रता (Humidity) की जानकारी मौजूद है।

तस्वीर साभार: skymet weather app - इस ऐप से आप हर घंटे से लेकर 15 दिन तक का मौसम का अनुमान देख सकते हैं।

तस्वीर साभार: skymet weather app - इसमें लाइव मैप का भी ऑप्शन है जिससे आपको देश में कहाँ बिजली, बारिश, तूफ़ान चल रहा है, ये पता चल जायेगा ।
- आप मौसम से जुड़ी नई और काम की खबरें भी पढ़ सकते हैं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।
- Soil Carbon Payments से किसानों को अतिरिक्त आय की नई पहलSoil Carbon Payments के ज़रिए पंजाब और हरियाणा के 2500 से ज़्यादा किसानों को 2.9 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान मिलेगा।
- Reimagining Indian Agriculture रिपोर्ट में ख़ुलासा : देश के कुल भू-भाग का लगभग 33 फीसदी ज़मीन बंजर!देश के कुल भू-भाग का लगभग 33 फीसदी ज़मीन ख़राब हो रही है। रिपोर्ट में ICAR-Indian Institute of Soil Science के आंकड़ों का हवाला दिया गया है।
- त्योहारी सीजन में राहत की उम्मीद: सरकार घटा सकती है खाद्य तेल पर आयात शुल्कभारत अपनी खाद्य तेल की ज़रूरत का करीब दो-तिहाई हिस्सा आयात से पूरा करता है। ये आयात मुख्य रूप से मलेशिया, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, रूस और यूक्रेन से होता है।
- बिहार में बाढ़ से फ़सल नुक़सान का जायज़ा लेने पहुंचे शिवराज सिंह चौहानशिवराज सिंह चौहान ने बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा लिया और किसानों को केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया।
- सिवनी का जम्बो सीताफल: जीआई टैग के साथ बदलेगी किसानों की तकदीर,इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ने की तैयारी शुरूसिवनी का जम्बो सीताफल (Seoni’s Jumbo Custard Apple) औसतन 200 से 650 ग्राम का होता है, लेकिन भूतबंधानी क्षेत्र में कई फल 800 ग्राम से 1 किलोग्राम तक के मिलते हैं।
- World Circular Economy Forum 2026 में भारत की सर्कुलर इकॉनमी पर वैश्विक चर्चाWorld Circular Economy Forum 2026 में 62 देशों के 3600 से अधिक stakeholders ने Circular Economy पर चर्चा की।
- किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना: 32 साल इंतज़ार के बाद ऐतिहासिक समझौता,जानिए किस राज्य को मिलेगा सबसे बड़ा लाभकिशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना (Kishau Multipurpose Project) की नींव 1994 के ऊपरी यमुना जल समझौते में रखी गई थी, लेकिन आर्थिक बोझ और राज्यों के हितों के टकराव ने इसे आठ साल तक ठप कर दिया।
- खेती के साथ मधुमक्खी पालन: पाएं 1.28 लाख का अनुदान,1.92 लाख रुपये की लागत में शुरू करें अपना ख़ुद का बिज़नेसमधुमक्खी पालन की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसके लिए आपको बड़े खेत या अलग ज़मीन की ज़रूरत नहीं है। आप अपने घर के आसपास, बगीचे में, पेड़-पौधों वाली जगह पर आसानी से यह यूनिट लगा सकते हैं।
- Google और Mitti Labs का बड़ा करार: धान के खेतों से मीथेन गैस की कटौती और पानी की बचतमिट्टी लैब्स अपनी ‘Geo-AI’ Technology का इस्तेमाल कर रही है, जिसे नासा के सहयोग से विकसित किया गया है।
- CAZRI Moth Bean की क़िस्मों ने सूखे में दिखाई शानदार सहनशीलता, 35 दिन तक बारिश न होने पर भी बनी रही फ़सलCAZRI Moth Bean की क़िस्मों ने 35 दिन के सूखे में भी बेहतर प्रदर्शन कर जलवायु अनुकूल खेती की उम्मीद बढ़ाई।





















