दूध की गुणवत्ता (Milk Quality): पिछले कुछ समय में डेयरी उद्योग में क्रॉसबीडिंग, बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और प्रबंधन के कारण भारत में दूध का उत्पादन बढ़ा है, मगर इसकी गुणवत्ता सुनिश्ति करना भी ज़रूरी है। दरअसल, डेयरी की कुल लागत का 70 प्रतिशत सिर्फ़ आहार पर खर्च होता है। ऐसे में अगर पशुओं के आहार का ध्यान रखा जाए और उन्हें संतुलित आहार दिया जाए तो, दूध की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही लागत में भी कमी आएगी। दूध की खराब गुणवत्ता का क्या कारण है और उसमें कैसे सुधार किया जा सकता है, आइए जानते हैं।
गुणवत्तापूर्ण दूध का अर्थ
इसका मतलब है कि दूध में पर्याप्त फैट (वसा), फैट रहित SNF, न्यूनतम माइक्रोबियल भार, दूषित पदार्थों और अंतः विकसित विषाक्त पादर्थों से रहित होना चाहिए। इन सभी मापदंडों पर खरा उतरने पर ही दूध को गुणवत्तापूर्ण माना जाता है। दूध में वसा कम होने का मतलब है कि इसकी गुणवत्ता खराब होना और कम वसा कई कारणों से हो सकती है, जैसे- पशुओं को कम फाइबर युक्त आहार देना, चारे को बहुत मोटा या महीन काटना, अधिक मात्रा में घुलनशील शुगर का सेवन, आहार में कम प्रोटीन और अधिक वसा शामिल होना, इसके अलावा दूध निकालने का गलत तरीका भी इसके लिए ज़िम्मेदार हो सकती है।

दूध में वसा कम होने के कारण
कुछ गाय अनुवांशिक कारणों से भी कम फैट वाला दूध देती हैं। जैसे-स्वदेशी और जर्सी पुशओं की तुलना में शुद्ध होल्स्टीन फ्रिजियन और इसकी संकर गाय कम फैट वाला दूध देती है। इसके साथ ही ज़्यादा दूध देने वाली गायों में भी दूध वसा कम होता है।
कंसंट्रेट या उच्च घुलनशील शुगर का सेवन
कम फाइबर और ज़्यादा कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा वाला दूध होगा। इसलिए फाइबर और कंसंट्रेट संतुलित मात्रा में खिलाना चाहिए। रूमेन में फाइबर का पाचन बेहतर हो इसके लिए पहले कटा हुआ चारा और फिर कंसंट्रेट खिलाना चाहिए।

सबक्लिनिकल रूमेन एसिडोसिस
पशुओं को जब ज़्यादा अनाज या फर्मेन्टेड उत्पाद खिलाया जाता है, तो इसकी वजह से रूमेन एसिडोसिस हो सकता है। लंबे समय तक ऐसा होने से डेयरी पशुओं में लैमिनाइटिस हो सकता है। इसके अलावा, लंबे समय तक सिर्फ़ साइलेज को चारे के रूप में खिलाने से सबक्लिनिकल रूमेन एसिडोसिस, लैमिनाइटिस और दूध में वसा कम भी हो सकता है। इसलिए साइलेज को कंसंट्रेट मिश्रण और अन्य चारे के साथ मिलाकर कुल मिश्रित राशन के रूप में देना चाहिए।
प्रोटीन और सल्फर की कमी
कम प्रोटीन और सल्फर का सेवन रूमेन को कम फर्मेन्टेड करता है। इसके साथ ही दूध में वसा और एसएनएफ दोनों की मात्रा को भी कम करता है। इसे संतुलित करने के लिए कंसंट्रेट मिश्रण या फलियां चारे के ज़रिए पर्याप्त प्रोटीन खिलाएं।
चारा और कंसंट्रेट खिलाने का क्रम बेहतर रोमिनेशन, रूमेन माइक्रोबियल गतिविधि और पशु स्वास्थ्य के लिए पहले कटी हुई हरी घास खिलाकर बाद में चारा और कंसंट्रेट मिश्रण खिलाना चाहिए।
गुणवत्तापूर्ण दूध के लिए प्रबंधन
कंसंट्रेट मिश्रण को पानी में मिलाकर नहीं खिलाना चाहिए। अगर ज़रूरी हो तो उसे अर्ध-ठोस रूप में दें, मगर तरल में नहीं। धूल से बचाने के लिए मिश्रण पर बस पानी का छिड़काव करें। पशुओं को कंसंट्रेट मिश्रण खिलाने के बाद 2 घंटे तक पानी नहीं देना चाहिए, जिससे कंसंट्रेट का रूमेन पाचन बेहतर होगा। दूध निकालते समय आखिरी बूंद तक निकालनी चाहिए क्योंकि उसमें वसा अधिक होता है। दूध की गुणवत्ता के लिए इसमें पानी की मिलावट न करें।

ICAR का फ़ीड पूरक
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)- NIANP बेंगलुरू ने डेयरी मालिकों की पशुओं के पोषण संबंधि समस्या दूर करने के लिए एक खास फीड पूरक बनाया है। इस पूरक में रूमेन फर्मेन्टेशन के लिए सबसे अहम पोषक तत्व होते हैं और इसे चारा खिलाने के बाद खिलाया जाना चाहिए। इस पूरक आहार से दूध की गुणवत्ता और पशुओं की प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। मध्य दूध देने वाले पशुओं को एक दिन में 250 ग्राम और अधिक दूध देने वाले पशुओं को प्रति दिन 500 ग्राम पूरक आहार देना चाहिए।
इसके साथ ही दूध में कम वसा की समस्या से निपटने के लिए पशुओं को कंसंट्रेट मिश्रण और फलियों के साथ ही अच्छी गुणवत्ता वाला हरा चारा भी संतुलित मात्रा में खिलाना चाहिए।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















