आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमू ज़िले में चोविटिवंका थांडा नाम से एक बस्ती है। यहाँ के किसान रेशम कीट पालन व्यवसाय अपनाने से पहले बेहद गरीबी में जीवन यापन कर रहे थे। कैसे रेशम उत्पादन से इन किसानों की ज़िंदगी में बदलाव आया? कैसे Sericulture ने आंध्र प्रदेश के इस गांव की तस्वीर ही बदल दी? जानिए इस लेख में।
सब्ज़ियों की खेती से नहीं होता था मुनाफ़ा
गरीबी और जल संसाधनों की कमी के कारण टमाटर, हरी मिर्च, मूंगफली और आम की फसल अच्छी गुणवत्ता वाली नहीं होती थी। इस कारण फसल की कीमत भी अच्छी नहीं मिलती थी, जिससे किसानों की माली हालत बेहद खराब हो गई। कुछ किसान आजीविका के लिए आसपास के शहर जाकर मज़दूरी करने लगे।
रेशम कीट पालन के लिए प्रोत्साहन
चोविटिवंका थांडा सहित आसपास के कई ऐसे गाँव थे, जहां किसानों की दशा एक जैसी थी। किसानों की आर्थिक स्थित में सुधार हो इसके लिए अनंतपुर रेशम उत्पादन विभाग के संयुक्त निदेशक ने अन्य अधिकारियों के साथ गांवों का दौरा किया। रेशम कीट पालन के लिए उपलब्ध संसाधनों का जायज़ा लिया और उसकी संभावना तलाशी। पहले चरण में रेशम कीट पालन को लेकर किसानों को लेकर जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। अनंतपुर रेशम उत्पादन विभाग के संयुक्त निदेशक ने किसानों को कई सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। हर तरह की विभागीय मदद का वादा किया। जागरुकता कार्यक्रम की बदौलत किसान रेशम कीट पालन के लिए प्रोत्साहित हुए।

सब्सिडी से शुरू किया रेशम कीट पालन
शहतूत की खेती के लिए 22 हज़ार 500 रुपये, रेशम कीट पालन रेयरिंग हाउस बनाने के लिए अनुसूचित जनजाति के किसानों को 1.80 लाख रुपये, अनुसूचित जाति के किसानों को 1.70 लाख रुपये और अन्य जाति के किसानों के लिए 22,950/- रुपये की सब्सिडी को मज़ूरी दी गई। साथ ही शेड निर्माण के लिए 22, 950 रुपये और बरामदा बनाने के लिए 22, 500 रुपये की सब्सिडी मुहैया कराई गई। इसके अलावा, 30 किसानों को आंध्र प्रगति ग्रामीण बैंक की नुठीमदुगु शाखा की ओर से प्रति किसान एक लाख रुपये का लोन दिया गया। किसानों के लिए 3 दिन की स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्हें नई तकनीक और सेरीकल्चर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी दी गई।

सेरीकल्चर ने बदली तस्वीर
सितंबर 2017 में किसानों ने नई तकनीक की बदौलत सेरीकल्चर की शुरुआत की। चोविटिवंका थांडा बस्ती की 3 महिला किसानों ने मलबेरी कोकून की बंपर फसल प्राप्त की। इन महिलाओं ने बीवोल्टाइन डबल हाइब्रिड किस्म की खेती की। उन्हें 80 किलोग्राम से अधिक कोकून प्राप्त हुआ, जिससे 1 लाख रुपये से ज़्यादा की कमाई हुई। इनकी सफलता को देखकर अन्य 50 किसानों ने भी सेरीकल्चर अपनाने का फैसला किया।

महिला किसान अलिवेलम्मा नाइक का कहना है कि उन्होंने 2 एकड़ में शहतूत का बगीचा बनाया। रेशम कीट के 250 अंडे (Disease Free Layings, DFLs) पाले। इससे 212 किलो शहतूत कोकून प्राप्त हुआ। इसे बेचकर उन्हें करीबन 1,06,000 रुपये की आमदनी हुई। अपनी इस सफलता से वह बहुत खुश हैं और वैज्ञानिकों का शुक्रिया अदा करती हैं। इसी तरह थुलसम्मा नाम की एक और महिला किसान ने पहले एक एकड़ में शहतूत की खेती की। इससे उन्हें 65 हज़ार रुपये प्राप्त हुए, फिर उन्होंने 2.5 एकड़ में मलबेरी लगाना शुरू किया।

शहतूत की सफल खेती कर रही महिला किसानों का कहना है कि कड़ी मेहनत और सही योजना बनाकर सेरीकल्चर में आप साल में 10 फसल प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए रेशम कीट पालन को छोड़े नहीं।
ये भी पढ़ें: रेशम कीट पालन व्यवसाय में कितनी है आमदनी? जानिए कर्नाटक के किसान सतीश और योगेश से इस बिज़नेस के बारे में
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- बागवानी से किसानों को मिला नया रास्ता, अमरूद की खेती बनी तरक्क़ी की मिसालअमरूद की खेती से किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। अमरूद की पिंक ताइवान क़िस्म बाज़ार में लोकप्रिय होकर किसानों के लिए वरदान बनी।
- प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन क्या है? ₹42 हज़ार करोड़ रुपये का निवेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष कृषि कार्यक्रम में 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास किया। ये कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) में आयोजित हुआ, जिसमें दो बड़ी योजनाओं- पीएम धन धान्य कृषि योजना और दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत की गई।… Read more: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन क्या है? ₹42 हज़ार करोड़ रुपये का निवेश
- सिमरता देवी की मेहनत ने बदली खेती की परंपरा प्राकृतिक खेती से मिली नई राहसिमरता देवी ने प्राकृतिक खेती अपनाकर ख़र्च घटाया, आमदनी बढ़ाई और गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की राह दिखाई।
- योगी सरकार की सख्ती : उत्तर प्रदेश में अब सैटेलाइट से ट्रैक होगी पराली, Digital Crop Survey में लापरवाही बर्दाश्त नहीं !योगी सरकार ने पराली जलाने की समस्या (Problem of stubble burning) से निपटने के लिए इस बार ‘Zero tolerance’ का रुख अपनाया है।पराली प्रबंधन (stubble management) के साथ-साथ योगी सरकार डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान को लेकर भी पूरी तरह सक्रिय है। इस अभियान का उद्देश्य खेत स्तर तक वास्तविक फसल की जानकारी जुटाना है
- खाद्य सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक: 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी लॉन्च करेंगे कृषि क्रांति के दो महाअस्त्रप्रधानमंत्री मोदी किसानों की ख़ुशहाली और देश की खाद्य सुरक्षा (Food Security) को नई दिशा देने वाली दो बड़ी स्कीम- ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ (PM Dhan-Dhaanya Yojana and Self-Reliance in Pulses Mission) की शुरुआत करेंगे।
- Bhavantar Yojana: भावांतर योजना में सोयाबीन रजिस्ट्रेशन शुरू, 5328 रुपये MSP का वादा, बागवानी किसानों को भी फ़ायदामध्य प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों (soybean producing farmers) के लिए भावांतर योजना (Bhavantar Yojana) के तहत MSP पर फसल बिक्री के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है।
- Chatbot In Punjabi Language: धुंए में घिरे पंजाब में पराली प्रबंधन की चुनौती और नई उम्मीद बना पंजाबी भाषा का Chatbot‘सांझ पंजाब’ (‘Sanjh Punjab’) नामक एक गठबंधन ने एक ऐसी रिपोर्ट और टेक्नोलॉजी पेश (stubble management) की है, जो इस समस्या के समाधान (Chatbot in Punjabi Language) की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो सकती है।
- Stubble Management: केंद्र और राज्यों ने कसी कमर, अब पराली प्रबंधन पर जोर, लिया जाएगा सख़्त एक्शनधान की कटाई के बाद खेतों में बचे अवशेष (stubble management) को जलाने के पीछे किसानों की मजबूरी है। अगली फसल (गेहूं) की बुवाई के लिए समय बहुत कम होता है और पराली हटाने की पारंपरिक विधियां महंगी और वक्त लेने वाली हैं। इससे निपटने के लिए अब सरकार ने जो रणनीति बनाई है
- Shepherd Community: भारत की अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक ताने-बाने में ग्रामीण जीवन की धड़कन है चरवाहा समुदायचरवाहा समुदाय (shepherd community) की भूमिका सिर्फ पशुपालन (animal husbandry) तक सीमित नहीं है। वे एक पुल की तरह काम करते हैं। जो हमारी परंपरा को आज के वक्त के साथ जोड़ते हैं, प्रकृति के साथ coexistence बढ़ाते हैं। देश की खाद्य सुरक्षा की नींव मजबूत करते हैं।
- खेत से बाज़ार तक बस एक क्लिक! Kapas Kisan App लाया क्रांति, लंबी कतारों और भ्रष्टाचार से मुक्तिकेंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘कपास किसान’ (Kapas Kisan App) मोबाइल ऐप लॉन्च करके देश की कपास खरीद प्रोसेस में एक डिजिटल क्रांति (digital revolution )की शुरूआत की
- प्राकृतिक खेती और सेब की बागवानी से शिमला के किसान सूरत राम को मिली नई पहचानप्राकृतिक खेती से शिमला के किसान सूरत राम ने सेब की खेती में कम लागत और अधिक मुनाफे के साथ अपनी पहचान बनाई है।
- 1962 Mobile App: पशुपालकों का स्मार्ट साथी,Animal Husbandry Revolution का डिजिटल सूत्रधार!Digital India के इस युग में, पशुपालन (animal husbandry) के क्षेत्र में एक ऐसी स्मार्ट क्रांति की शुरुआत हुई है, जो किसानों और पशुपालकों की हर समस्या का समाधान उनकी उंगलियों के इशारे पर ला देना चाहती है। इस क्रांति का नाम है-1962 Mobile App- पशुपालन का स्मार्ट साथी।
- Pulses Atmanirbharta Mission: 11,440 करोड़ रुपये का दलहन आत्मनिर्भरता मिशन, भारत की आत्मनिर्भरता की ओर ऐतिहासिक छलांगकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ (Pulses Atmanirbharta Mission) को मंजूरी दे दी है। ये मिशन, जो 2025-26 से 2030-31 तक चलेगा, देश को दालों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
- Makhana Revolution In Bihar: बिहार में शुरू हुई मखाना क्रांति, गरीब का ‘Superfood’ बन रहा है वैश्विक धरोहरमखाना महोत्सव 2025 (Makhana Festival 2025) का मंच सिर्फ एक उत्सव का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि बिहार की अर्थव्यवस्था (Economy of Bihar) के एक नए युग का सूत्रपात (Makhana Revolution In Bihar) बन गया।
- Natural Farming: बीर सिंह ने प्राकृतिक खेती से घटाया ख़र्च और बढ़ाई अपनी आमदनी, जानिए उनकी कहानीविदेश से लौटकर बीर सिंह ने संतरे की खेती में नुक़सान के बाद प्राकृतिक खेती शुरू की और अब कमा रहे हैं बढ़िया मुनाफ़ा।
- हरियाणा के रोहतक में खुला साबर डेयरी प्लांट पशुपालकों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मज़बूतीरोहतक में शुरू हुआ साबर डेयरी प्लांट जो देश का सबसे बड़ा डेयरी प्लांट है किसानों की आय और दिल्ली एनसीआर की जरूरतों को पूरा करेगा।
- Cluster Development Programme: भारत का क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम है किसानों की आमदनी बढ़ाने की एक क्रांतिकारी रणनीतिकृषि क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए भारत सरकार ने क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम (Cluster Development Programme – CDP) की शुरुआत की है। ये केवल एक योजना नहीं, बल्कि कृषि व्यवस्था में एक अहम परिवर्तन लाने का एक सशक्त मॉडल है।
- Mushroom Farming In Bihar: बिहार में महिला किसानों के लिए ‘सोना’ उगाने का मौका! मशरूम योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भरबिहार जैसे घनी आबादी वाले राज्य में जहां जोत छोटी है और संसाधन सीमित, मशरूम की खेती एक वरदान साबित हो सकती है। ये एक ऐसी कृषि तकनीक है जिसे छोटे से घर के आंगन या खेत के एक कोने में भी शुरू किया जा सकता है। सबसे बड़ा फायदा ये है कि मशरूम की फसल बेहद कम समय में तैयार हो जाती है।
- कौशल विकास और प्रशिक्षण से किसान हो रहे सशक्त, बढ़ रही है क्षमता और हो रहा है विकासकिसानों को कौशल विकास और प्रशिक्षण के माध्यम से नई तकनीक, आधुनिक खेती और आय बढ़ाने के साधन उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
- राजस्थान के SKN कृषि विश्वविद्यालय का अनोखा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एक तालाब में जमा होता है 11 करोड़ लीटर पानीराजस्थान के श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से जल संरक्षण और खेती के भविष्य को मिल रहा है नया रास्ता।
I need training for myself to earning.