परिवार की ज़िम्मेदारी, पूरा घर संभालना और फिर खेत-खलिहान में जाकर अपने पति का हाथ बंटाना। देश की एक महिला किसान न सिर्फ़ अपने घर का पालन-पोषण करती हैं, बल्कि कृषि क्षेत्र में भी पूरा हाथ बंटाती हैं। इकोनॉमिक सर्वे 2017-18 के मुताबिक, जैसे-जैसे पुरुष वर्ग ने काम की तलाश में शहरी इलाकों का रूख किया, वैसे-वैसे कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बतौर किसान, उद्यमी और खेतिहर मज़दूर बढ़ती गई।
आम की फसल बर्बाद होने से होता था भारी नुकसान
एक ऐसी ही महिला का ज़िक्र हम अपने इस लेख में करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के हसनगंज ब्लॉक की रहने वाली तारावती सैनी का परिवार आम की खेती करता है। उनके पास खेती के लिए सिर्फ़ 0.1 हेक्टेयर की ज़मीन है। आम के सीज़न में आंधी तूफ़ान के कारण उनके क्षेत्र में आम की फसल 20 से 25 फ़ीसदी बर्बाद हो जाती है। इससे आम की खेती कर रहे किसानों को भारी नुकसान होता है।
2008 से पहले तक तारावती सैनी का परिवार भी मौसम की मार से परेशान था। आम की खेती से उन्हें करीबन तीन से चार हज़ार की सालाना आमदनी होती थी। उन्हें अपनी उपज को 7 से 8 रुपये प्रति किलो के हिसाब से गाँव में ही मजबूरन बेचना पड़ता था। पशुपालन से भी उतनी आमदनी नहीं हो पाती थी। इससे परिवार का खर्चा निकालना मुश्किल था।

कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह पर शुरू की प्रोसेसिंग
आम की खेती में हो रहे नुकसान से निपटने का बीड़ा तारावती सैनी ने खुद उठाया। वो उन्नाव के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) और जिला कृषि विभाग पहुंची। यहां के वैज्ञानिकों ने उन्हें फ़ूड प्रोसेसिंग करने की सलाह दी। फ़ूड प्रोसेसिंग में खाने के कच्चे माल को प्रोसेस करके बेचा जाता है। प्रोसेस्ड फ़ूड की सेल्फ़ लाइफ़ लंबी होती है। मसलन आम से अचार, सॉस, कैंडी, जूस, आइसक्रीम, आम पापड़ जैसे कई प्रॉडक्ट्स बनाए जा सकते हैं।
इससे जुड़ी ट्रेनिंग्स उन्हें दी गईं। 2009 में तारावती को “आम फल के मूल्यवर्धन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण” परियोजना (Empowerment of rural women through value addition of Mango fruit) के तहत बतौर भागीदार महिला किसान चुना गया।
कृषि विज्ञान केंद्र करता है पूरा सहयोग
ट्रेनिंग लेने के बाद तारावती ने खुद से आम की प्रोसेसिंग शुरू कर दी। संसाधन की कमी और कम ज़मीन की समस्या थी। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र ने उनकी पूरी मदद की। बेहद कम शुल्क के साथ प्रोसेसिंग, पैकिंग और लेबलिंग की ज़िम्मेदारी कृषि विज्ञान केंद्र ने उठाई।
तकरीबन 65 हज़ार पहुंचा सालाना मुनाफ़ा
आम को प्रोसेस कर तारावती और उनका परिवार साल का करीबन 60 हज़ार से लेकर 65 हज़ार रुपये का मुनाफ़ा कमा लेता है। करीबन 37 क्विंटल कच्चे आम को प्रोसेस कर तारावती अचार, पाउडर और स्लाइस तैयार करती हैं। आम को प्रोसेस कर जो उत्पाद तैयार होते हैं, वो 250 ग्राम, 500 ग्राम, एक किलो और पांच किलो की बोतल में पैक किए जाते हैं। बाज़ार में मांग के हिसाब से इन्हें तैयार किया जाता है। प्रोसेसिंग से लेकर प्रॉडक्ट्स की मार्केटिंग में तारावती का पूरा परिवार उनकी मदद करता है। तारावती की इस सफलता से प्रेरित होकर क्षेत्र की कई महिलाएं प्रोसेसिंग से जुड़कर अच्छी आमदनी कर रही हैं। इससे वो किसी पर निर्भर नहीं है और अपने खर्चे खुद उठाने में सक्षम है।

कितनी आती है लागत और कितना होता है मुनाफ़ा?
आम का एक किलो अचार तैयार करने में 48 रुपये की लागत आती है। बाज़ार में एक किलो आम का अचार 85 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक जाता है। इस तरह आम के अचार से तारावती को लगभग 55 हज़ार का सीधा मुनाफ़ा होता है।
प्रति किलो आम का पाउडर बनाने में 100 रुपये की लागत आ जाती है, जो बाज़ार में 180 रुपये में बिक जाता है। इस तरह से सालाना आम के पाउडर पर उन्हें तकरीबन 6 हज़ार रुपये का मुनाफ़ा हो जाता है।
आम के स्लाइस तैयार करने में 50 रुपये प्रति किलो की लागत लगती है, इसे बाज़ार में 110 रुपये प्रति किलो का दाम मिल जाता है। इससे तारावती करीबन पांच हज़ार तक का मुनाफ़ा कमा लेती हैं।
ये भी पढ़ें: मुनाफ़े की गारंटी है फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट, खुद खोल सकते हैं फसल उत्पादक
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















