टमाटर की खेती | टमाटर की आसमान छूती कीमतों ने जहां ग्राहकों की जेब ढीली कर दी है, वहीं किसानों की बल्ले-बल्ले हो रही है। कभी कम कीमत मिलने के कारण टमाटरों को सड़कों पर फेंकने की खबरें आपने भी सुनी होंगी, मगर आज के हालात कुछ और ही है। गृहणियों ने टमाटर के इस्तेमाल में कटौती शुरू कर दी है, क्योंकि इसने उनके महीने का बजट पूरी तरह से बिगाड़ दिया है, मगर वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरे पर खुशी दिख रही है, क्योंकि टमाटर उन्हें मालामाल जो कर रहा है।
आंध्र प्रदेश के एक किसान मुरली ने सिर्फ़ 45 दिनों में टमाटर की बिक्री से 4 करोड़ की कमाई की है। पिछले साल का डेढ़ करोड़ का कर्ज और बाकी खर्च निकालकर उन्हें 2 करोड़ का सीधा मुनाफ़ा हुआ है।
टमाटर ने लगाई नैय्या पार
पिछले साल जिस टमाटर ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर ज़िले के करकमंडला गांव के रहने वाले मुरली को करोड़ों के कर्ज में डुबा दिया था, आज उसी टमाटर ने उन्हें मालामाल कर दिया है। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि टमाटर की खेती उनके लिए कुबेर का खज़ाना साबित होगी। दरअसल, 45 दिनों में ही मुरली को टमाटर बेचकर 4 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है। अभी बेचने के लिए और फसल बाकी है यानी उनका मुनाफ़ा अभी और बढ़ेगा। मुरली की ही तरह इस बार टमाटर ने कई किसानों को मालामाल कर दिया है।
50 हज़ार की कमाई
मुरली का परिवार सालों से खेती कर रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान मुरली ने बताया कि उनके पिताजी को टमाटर की खेती से एक बार 50,000 का फ़ायदा हुआ था। उन्होंने उन पैसों को घर की अलमारी में रख दिया था। सभी घरवाले रोज़ इस अलमारी की पूजा किया करते थे, क्योंकि उनके लिए 50,000 रुपये बहुत बड़ी रकम थी, मगर मुरली को क्या पता था एक दिन टमाटर से उन्हें छप्पड़फाड़ आमदनी होगी।
8 साल से उगा रहे टमाटर
मुरली पिछले 8 सालों से टमाटर की खेती कर रहे हैं, मगर उन्हें कभी भी इससे इतनी आमदनी नहीं हुई। पिछले साल तो इन टमाटरों की कम कीमतों के कारण उनपर 1.5 करोड़ का कर्ज हो गया। मगर इस साल हुए मुनाफ़े ने सारा हिसाब बराबर कर दिया। मुरली टमाटर की अच्छी कीमत प्राप्त करने के लिए इसे बेचने के लिए 130 किलोमीटर का सफ़र करते हैं। 45 दिनों में 35 कटाई कर चुके हैं और अभी 15-20 कटाई बाकी हैं। वो 45 दिन में 40 हज़ार बॉक्स टमाटर बेच चुके हैं। हर बॉक्स में 25 किलो टमाटर होते हैं, इस तरह देखें तो वो 10 लाख किलो टमाटर की बिक्री कर चुके हैं।

बागवानी में निवेश का है इरादा
मुरली के पास 12 एकड़ पुश्तैनी ज़मीन है, जबकि कुछ साल पहले ही उन्होंने 10 एकड़ और ज़मीन खरीदी है। इतना ही नहीं, अपनी खेती को बढ़ाने के लिए वो गांव में 20 एकड़ ज़मीन और खरीदना चाहते हैं। वो बागवानी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भी निवेश करना चाहते हैं। ज़ाहिर सी बात है कि इस बार टमाटर बेचकर वो बहुत खुश हैं और इसकी खेती को बढावा देना चाहते हैं।
मुरली दूसरे किसानों को सलाह देते हैं कि अगर आप खेती में विश्वास रखते हो और इसका सम्मान करते हो, आप कभी हारेंगे नहीं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- खेत बचाओ अभियान 2026: शिवराज सिंह चौहान की देश के 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक, व्यापक जनभागीदारी का लक्ष्यकृषि मंत्री चौहान ने महत्वाकांक्षी ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों को लेकर राज्यों के कृषि मंत्रियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की
- ZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए बनीं मिसालZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke को इटली में FAO के ‘100 Women Heroes in Agrifood Systems and Rural Development’ सम्मान से नवाजा गया।
- Self-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर, 3 करोड़+ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हासिलSelf-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर? जानें लखपति दीदी का लक्ष्य, ग्रामीण कारोबार और SARAS मेले से जुड़े मौक़े।
- राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगात: फ्री मिलेगा सरसों का उन्नत बीज, कम पानी में होगी दोगुनी कमाईइस योजना के तहत सरसों की नई उन्नत किस्म आरएच-1706 दी जाएगी, जिसे 2023 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने विकसित किया है।
- ESTIC 2026 में ICAR दिखाएगा कृषि की नई तकनीकें, जलवायु के अनुकूल फ़सलों से लेकर AI तक पर रहेगा ज़ोरICAR के ESTIC 2026 प्रदर्शन में जीन एडिटिंग, मिट्टी की जांच में AI, पशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी नई कृषि तकनीकें देखने को मिलेंगी।
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।





















