बथुआ की खेती | सेहत के लिए हरी सब्ज़ियां, ख़ासतौर पर हरी पत्तेदार सब्ज़ियां बहुत फ़ायदेमंद होती है। सर्दियों का मौसम आते ही बाज़ार में हरी सब्ज़ियों की बहार आ जाती है- पालक, मेथी, मूली, सरसों के अलावा बथुआ का साग भी खूब बिकता है। कुछ लोग बथुआ को दाल में डालकर खाते हैं, तो कुछ इसका साग बनाकर खाते हैं। रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के साथ ही यह कब्ज व गैस की समस्या से राहत दिलाने में मददगार माना जाता है। इसके औषधीय गुणों को देखते हुए ही बाज़ार में सर्दियों में इसकी मांग बढ़ जाती है। बथुआ की खेती से सीज़न में किसान 35-40 हज़ार रुपये का मुनाफ़ा कमा सकते हैं।
बथुआ की खेती के लिए मिट्टी और जलवायु
बथुआ का वानस्पतिक नाम ‘चिनोपोडियम एलबम’ है और इसकी करीब 250 प्रजातियां होती हैं। भारत में भी बथुआ की करीब 8 किस्में पाई जाती हैं। यह शाकीय पौधा है जिसमें किसी तरह की महक नहीं होती। इसकी ख़ासियत यह है कि कई बार यह खेतों में खरपतवार के रूप में भी उग जाता है और बकायदा इसकी खेती भी की जाती है। बथुआ की खेती ठंडी के मौसम में ही की जाती है। इसलिए अक्टूबर में बुवाई करना उपयुक्त होता है। वैसे तो बथुआ किसी भी प्रकार की मिट्टी में उग जाता है, लेकिन बलुई दोमट और दोमट मट्टी इसकी खेती के लिए सबसे उपयुक्त होती है। बथुआ के पौधों के बड़ा होने पर उन्हें सहारा देने की ज़रूरत पड़ती है, वरना फूल और बीज के भार से पौधे गिरने लगते हैं। इसके पौधों की लंबाई 30-80 सेंटीमीटर तक होती है।

ICAR ने विकसित की बथुआ की नयी किस्म
बथुआ का पौधा ठंडे इलाकों में आसानी से उग जाता है, इसलिए पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के लोग अपने घर के आसपास और खेतों में भी इसे उगाते हैं। यहां बथुआ की तीन किस्में पाई जाती हैं- चेनोपोडियम एलबम, विरिडी व चेनोपोडियम गिगेंटम परप्यूरियम। इसके अलावा, ICAR, नई दिल्ली ने बथुआ की उन्नत किस्म पूसा बथुआ नं.1 विकसित की है। इसके पौधों की लंबाई 2.25 मीटर तक होती है। इसकी पत्तियों का रंग हरा व बैंगनी होता है। बुवाई के 40-45 दिनों बाद फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है और करीब 150 दिनों तक इससे फसल प्राप्त होती रहती है।
कैसे करें बुवाई
बुवाई से पहले खेत में 2-3 बार जुताई करें और आखिरी जुताई से पहले प्रति हेक्टेयर 5-6 टन गोबर की खाद मिलाएं। बथुआ के बीज बहुत छोटे होते हैं, इसलिए इन्हें आप गोबर की खाद में मिलाकर 5-10 मिलीमीटर गहराई में बो सकते हैं। बथुआ की बुवाई सितंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर मार्च के पहले सप्ताह तक की जा सकती है। एक हेक्टेयर खेत के लिए एक से डेढ़ किलो बीज की ज़रूरत होती है। बथुआ की नर्सरी भी तैयार की जा सकती है और फिर पौधों के 7-8 सेंटीमीटर लंबा होने पर उन्हें खेत में लगाया जा सकता है।

बथुआ की खेती में कैसे करें सिंचाई और कटाई?
बीज की बुवाई या नर्सरी के पौधों को लगाने के तुरंत बाद हल्की सिंचाई करें। बथुआ को बहुत कम पानी की ज़रूरत होती है। बुवाई से लेकर फसल काटने तक की अवधी के दौरान सिर्फ़ 3-4 बार सिंचाई की ज़रूरत होती है। बीज लगाने के 40-45 दिनों बाद बथुआ की फसल पहली कटाई के लिए तैयार हो जाती है। फिर हर 12 से 15 दिन के बाद आप इसके पत्तों को काट सकते हैं, लेकिन जब इसमें फूल आने लगे तो कटाई न करें, क्योंकि तब इसमें बीज बनने लगते हैं।

पत्तों के साथ बीज भी है फ़ायदेमंद
बथुआ के पत्तों की सब्ज़ी, साग, दाल, रायता, परांठा आदि तो बनाया ही जाता है, साथ ही इसके बीज का सेवन भी बहुत फ़ायदेमंद होता है। इसके बीज को चावल की तरह उबालकर खाया जाता है और इसमें विटामिन ए, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पैटैशियम आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
देश के साथ ही विदेशी बाज़ार में भी बथुआ की बहुत मांग है, ऐसे में इसकी वैज्ञानिक खेती से किसानों के लिए अच्छी आमदनी का ज़रिया बन सकती है।
ये भी पढ़ें: किसान खुद खोल सकते हैं अपना Vegetable Outlet, जानिए सम्पन्न किसान मंजीत सिंह सलूजा से इससे जुड़ी सारी जानकारी
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















