मधुमक्खी पालन | दुनियाभर में 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस (World Bee Day) मनाया जाता है। देश के कई युवा मधुमक्खी पालन से जुड़कर इसमें अच्छा व्यवसाय कर रहे हैं। आज कश्मीर के एक ऐसे ही युवा की कहानी किसान ऑफ़ इंडिया आपके लिए लेकर आया है।
आज कामयाब मधुमक्खी पालक और शानदार शहद उत्पादक बना तेईस बरस का नाज़िम, जब पांच साल पुरानी उस घटना को बता रहा था तब ये भी चाह रहा था कि उस की इस बात को गौर से सुना जाए- ये अक्टूबर 2017 की बात है। अन्य दिनों की तरह नाज़िम उस रोज़ भी अपने घर में उस कमरे में पढ़ाई कर रहा था, जिसकी एक खिड़की का मूंह मेन रोड की दिशा में है। नाज़िम तब बारहवीं क्लास में था। उसकी तमन्ना मेडिकल डॉक्टर बनने की थी इसलिए विज्ञान का विषय चुना। नाज़िम के हाथ में रसायन विज्ञान की किताब थी, क्योंकि अगले दिन उसे केमिस्ट्री का पेपर देना था। तभी तेज़ आवाज़ के साथ खिड़की से आंसू गैस का गोला कमरे में आ गिरा। बाहर उपद्रव कर रहे प्रदर्शनकारी पत्थरबाजों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों के दागे गए आंसू गैस के गोलों में से ये गोला एक था।
ये बात नाज़िम को भी पता थी, बावजूद इसके नाज़िम के दिलो-दीमाग पर इस घटना का ऐसा असर हुआ कि वो ठीक से इम्तिहान तक नहीं दे सके। 12वीं में उनके 71 फ़ीसदी नंबर आए, जबकि नाज़िम का टारगेट कम से कम 85 फ़ीसदी अंक लाने का था। खैर उस नतीजे के बूते बीएससी में एडमिशन लिया और मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी भी की, लेकिन वो घटना ऐसी ज़हन पर रही कि पढ़ाई करते वक्त बार-बार याद आती थी। लिहाज़ा, नाज़िम ने ध्यान हटाने के लिए खुद को मधुमक्खी पालन में ऐसा व्यस्त किया कि आज ऐसी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं, जो डॉक्टर बनने से कम नहीं हैं।

हालांकि, नाज़िम ने मधुमक्खी पालन को एक शौक के तौर पर लिया था। तब वो सिर्फ़ दो बॉक्स लाए थे। ये यूरोपियन नस्ल की मधुमक्खियों एपिस मेलिफेरा (Apis Mellifere) के डिब्बे थे, जो नाज़िम को उनके पिता के एक दोस्त ने फ़्री में दिए थे। इसे यहां लोग इटली मक्खी भी कहते हैं। मक्खियों की तादाद जब बढ़नी शुरू हुई तो नाज़िम ने उनके दो बॉक्स से 3 बना डाले लेकिन ये नौसिखियापन था। कुछ दिन में तीनों बॉक्स की मधुमक्खियां ख़त्म हो गई। नाज़िम कहते हैं, “उस दिन बहुत बुरा महसूस किया था।” इसके बाद, नाज़िम ने मधुमक्खी पालन को गम्भीरता से लेना शुरू किया।

इंटरनेट पर खोज खबर करते हुए उन्हें खादी विलेज उद्योग विभाग का पता चला, जहां मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया जाता था। ये सात दिन का कोर्स है। नाज़िम बताते हैं कि यहीं पर उनकी मुलाकात इमरान मजीद से हुई, जिन्होंने उसे पहले 10 बॉक्स दिलाए। उस वक्त फूलों के खिलने का मौसम यौवन पर था। ये बहार उसकी कामयाबी की बयार बन गई। इन 10 डिब्बों से उसे 40 किलो शहद मिला। जब नाज़िम ने सीखे हुए हुनर की बदौलत 10 से 15 बॉक्स बना लिए तो उन्हें 15 बॉक्स और मिले। इन बॉक्स की उन्हें आधी कीमत देनी पड़ी क्योंकि सरकारी योजना के मुताबिक, इन पर 50 फ़ीसदी सब्सिडी थी। नाज़िम बताते हैं कि दूसरी बार जब बॉक्स से शहद निकाला तो उसकी मात्रा 70 किलोग्राम थी, लेकिन पूरी तरह से शुद्ध ये शहद स्थानीय व्यापारी 600 रुपये किलो में खरीदते थे।

मक्खियों की कश्मीर से राजस्थान शिफ्टिंग
मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में मिली ये तो दर असल छोटी सी एक कामयाबी थी। अब चुनौती ये थी कि सर्दियों में मक्खियों का क्या किया जाए क्योंकि ज़्यादा ठंड में मक्खियां सक्रिय नहीं होतीं। लिहाज़ा इस समस्या का ईलाज नाज़िम के उस दोस्त बलदेव ने निकाला, जो उनके साथ मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग ले चुका था। बलदेव राजस्थान के श्री गंगा नगर ज़िले के सूरत गढ़ का रहने वाले एक किसान हैं। मधुमक्खी के बॉक्स ट्रांसपोर्ट के ज़रिए, कश्मीर के पुलवामा स्थित उनके सम्बूरा गांव से बलदेव के खेत में पहुंचा दिए गए। हालांकि, इस पर 25 हज़ार रूपये का खर्च आया। इसके बाद नाज़िम का काम चल निकला। नाज़िम ने शहद उत्पादन तो बढ़ाया ही, साथ ही मधुमक्खियों के बॉक्स भी बनाने और बेचने लगे। और तो और न सिर्फ़ अन्य मधुमक्खी पालक बल्कि सरकारी विभाग भी नाज़िम से बॉक्स खरीदने लगे।

किसान से कारोबारी बनने की शुरुआत
यहां से इस कश्मीरी किसान नाज़िम की ज़िंदगी एक कारोबारी के तौर पर शुरू हुई। साथ ही साथ नाज़िम ने मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग देने का काम भी शुरू कर दिया। वे इच्छुक युवाओं को अपने यहां धुमक्खी पालन की फ़्री ट्रेनिंग और सलाह मशवरा देते हैं। नाज़िम बताते हैं कि वे अब तक हज़ार से ज़्यादा युवाओं को ट्रेनिंग दे चुके हैं। वो इनसे बॉक्स भी खरीदते हैं। इनमें से कई ने मधुमक्खी पालन को रोज़गार के तौर पर अपनाया है। अपने शहद का सही मूल्य हासिल करने के लिए नाज़िम ने पहले सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने छोटी छोटी पैकिंग में शहद भरा और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, तो उनको सप्लाई के आर्डर आने लगे। शुरू-शुरू में ही एक ही दिन में 6-7 आर्डर आ जाते थे। खुदरा सप्लाई से ठीक मूल्य मिलने से उत्साहित नाज़िम ने 2021 में अपने ब्रांड- अल नहल हनी (Al Nahl Honey ) की शुरुआत की। दिल्ली गए और वहां एक प्रोफ़ेशनल कंपनी से बोतल और स्टीकर आदि की डिज़ाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग कराई। अब वो इस ब्रांड से तीन साइज़ की बोतलों की पैकिंग में शहद बेचते हैं। नाज़िम ने वेबसाइट बनवाई, खुद सोशल मीडिया पर सेल्स प्रमोशन किया।

अब ऑर्डर ज़्यादा हैं और माल कम पड़ जाता है
नाज़िम के शहद के कारोबार की हालत अब ये है कि उनके पास ऑर्डर ज़्यादा हैं और माल कम पड़ जाता है। साल में 10 से 12 क्विंटल शहद का उत्पादन करते हैं। हाल ही में गुजरात से व्यापारी परिवार उनसे शहद खरीदने आया। दिल्ली, यूपी, मुंबई में तो वो ट्रांसपोर्ट के ज़रिए शहद भेजते हैं। इंटरनेट पर उनके प्रॉडक्ट को देखकर फ्रांस और यूएई तक से ऑर्डर आए हैं, लेकिन एक्सपोर्ट का लाइसेंस न होने के कारण नाज़िम विदेश में अपना शहद निर्यात नहीं कर सकते। उनकी कोशिश अब निर्यात करने की दिशा में कदम बढ़ाने की है। वहीं उत्पादन बढ़ाने के लिए अब उन्होंने एक तरकीब और निकाली है। ज़्यादा उत्पादन के लिए ज़्यादा बॉक्स राजस्थान में रखने लगे हैं। दरअसल, कश्मीर का मौसम सर्द रहने के कारण यहां साल में सिर्फ़ 2 बार शहद निकाला जा सकता है और उस पर भी एक बॉक्स से 5 किलो तक शहद प्राप्त होता है, जबकि राजस्थान ले जाने पर साल में 4 से 5 बार बॉक्स से शहद निकलता है। वो भी एक बार में दस किलो यानि वहां साल भर में एक बॉक्स से 40 से 50 किलो शहद मिल सकता है।

मधुमक्खी पालन ट्रेनिंग के लिए अकादमी बनाने का प्लान
शहद के उत्पादन से लेकर सेल्स तक में नए या आधुनिकतम तौर तरीके अपनाने, नई तकनीक का उपयोग और खुद को अपडेट करने में नाज़िम का ज़बरदस्त विश्वास है। कहते हैं कि इसी के बूते वो हर महीने औसतन 50 हज़ार रूपये महीना कमा लेते हैं। अब उन्होंने गांव में एक छोटा सा ऑफिस भी बना लिया है। नाज़िम अब अपने जैसे युवाओं को शहद उत्पादक और मधुमक्खी पालक बनाने का एक और प्लान बना रहे हैं। इसके तहत वो एक अकादमी खोलना चाहते हैं जहां औपचारिक तौर पर मधुमक्खी पालन का कोर्स (Beekeeping Course) कराया जाएगा। ये 10 दिन का कोर्स होगा जिसमें इस काम के बारे में हर एक चीज़ की सारी जानकारी दी जाएगी।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















