गोवा में सत्तारी के नागरगांव की रहने वाली कल्पना मराठे आज एक सफल उद्यमी हैं। उनका परिवार कई सालों से खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। उनके परिवार के पास 7.6 हेक्टेयर ज़मीन है, जिसमें वो कई तरह के फलों की बागवानी करते हैं। इन फलों के बाग को स्थानीय भाषा में ‘कुला घर’ कहा जाता है। बाग में ही वो कटहल की खेती भी करते हैं। बाग में कटहल के 10 पेड़ लगे हुए हैं। हर पेड़ से लगभग 25 से 30 कटहल प्राप्त होते हैं। प्रत्येक फल का वजन लगभग 8 से 10 किलोग्राम रहता है। कटहल की मांग आसपास के बाज़ार में कम होने की वजह से ज़्यादातर उत्पादन खराब हो जाता था। वैल्यू एडिशन को लेकर भी जानकारी का अभाव था। कटहल की उपज को हो रहे नुकसान की वजह से परिवार वाले चिंतित थे। इस बीच कल्पना ने 2018 में अपने ज़िले के कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क किया और कटहल की प्रोसेसिंग के बारे में जानकारी ली।
कटहल की प्रोसेसिंग शुरू की
कल्पना ने कटहल की प्रोसेसिंग (Jackfruit Processing) से जुड़ी ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। कृषि विज्ञान केंद्र ने कल्पना के फ़ार्म में कटहल के चिप्स और पापड़ बनाने की विधि के बारे में प्रैक्टिकल जानकारी दी। इस दौरान ही उनकी रुचि कटहल के बाय-प्रॉडक्ट्स बनाने में हुई। उन्होंने घरेलू स्तर पर इसका उत्पादन शुरू कर दिया।

ब्रांडिंग पर किया काम
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कल्पना को उत्पादों की ब्रांडिंग के महत्व के बारे में बताया गया। इसके अलावा, KVK ने FSSAI लाइसेंस के लिए FDA के तहत फ़र्म रजिस्टर कराने में कल्पना की मदद की ताकि वो सहकारी स्टोर के माध्यम से अपने उत्पादों को बेच सकें।
बाज़ार में मिलता है अच्छा दाम
कल्पना ने 2020 में 32 किलो कटहल के चिप्स और 36 किलो कटहल के पापड़ बनाए। उन्होंने 200 ग्राम कटहल के चिप्स के पैकेट को 100 रुपये और 200 ग्राम के कटहल के पापड़ के पैकेट को 75 रुपये में बेचा। इस तरह से कटहल के चिप्स से उन्हें करीबन 12 हज़ार रुपये और कटहल के पापड़ से करीब 9 हज़ार रुपये की आमदनी हुई।

इसके अलावा, कल्पना जैकफ्रूट लेदर (आम पापड़ जैसा दिखने वाला खाद्य पदार्थ) भी तैयार करती हैं। इसे वो 400 रुपये प्रति किलो की दर से बाज़ार में बेचती हैं। इससे उन्हें करीबन 14 हज़ार का सीधा मुनाफ़ा हुआ।

कल्पना की इस सफलता को देखकर उनके क्षेत्र की अन्य महिलाओं ने भी कटहल के चिप्स का घरेलू स्तर पर उत्पादन शुरू किया है। ज़िले के केवीके ने उनकी उपलब्धियों को सराहते हुए उन्हें ऐसे किसानों में जगह दी है जो इलाके के लिए रोल मॉडल हैं।

कटहल की खेती से जुड़ी मुख्य बातें
कटहल की खेती के लिए गर्म जलवायु उपयुक्त मानी जाती है। जहां ज़्यादा बरसात न हो और मौसम भी गर्म रहता हो, ऐसे क्षेत्र में कटहल की खेती अच्छी होती है। गर्म और नम दोनों प्रकार की जलवायु में कटहल को उगाया जा सकता है। पहाड़ी और पठारी क्षेत्रों में भी कटहल की खेती सफलतापूर्वक की जाती है।
कटहल की खेती सभी तरह की मिट्टी मे संभव है। गहरी दोमट मिट्टी इसकी खेती के लिए उत्तम मानी जाती है, क्योंकि कटहल की जड़ें काफ़ी गहरी जाती हैं। इसके साथ ही, इसमें जलनिकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए, क्योंकि जलभराव की स्थिति में पौधे के मरने की आशंका रहती है।
ये भी पढ़ें: कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ अपनाई जैविक खेती, काले आलू से लेकर बिना रेशे वाली बीन्स का किया उत्पादन
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















