दुनिया का सबसे बड़ा पशुधन भारत में है। 20वीं पशुधन गणना-2019 के अनुसार, देश में पशु धन की कुल आबादी करीब 53.6 करोड़ है। ये 19वीं पशुधन गणना -2012 की तुलना में 4.6 प्रतिशत ज़्यादा थी। पशुधन की बढ़ती आबादी को देखते हुए उम्दा चारा और पौष्टिक पशु आहार की माँग का भी तेज़ी से बढ़ना लाज़िमी है। इसी चुनौती को देखते हुए पशु विशेषज्ञों की ओर से पशुपालक किसानों को चारा फसलों और पौष्टिक पशु आहार के बारे में अनेक सलाह दी जाती है। ऐसी ही एक बेहद उपयोगी सलाह है–हर्बल फीड एडिटिव्स (Herbal Feed Additives).
खेती-किसानी की दुनिया का पशुधन एक अभिन्न अंग है। इसीलिए कृषि और देश की अर्थव्यवस्था पर इसका व्यापक असर रहता है। पशुओं के उत्पादन, उनके रोग की रोकथाम और उपचार तथा पर्यावरण के अनुकूल पशुओं का पोषण- ये सभी पहलू पशुधन विशेषज्ञों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण पशु उत्पादों को प्राप्त करने के लिए पशुओं को स्वस्थ रखना आवश्यक है। जड़ी-बूटियों, हर्बल तैयारियों और अन्य वनस्पति जैसे प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले यौगिकों का उपयोग समग्न पशु स्वास्थ्य को बढ़ाने में काफ़ी कारगर है।

हर्बल आहार एडिटिव्स से फ़ायदा
पशुओं के चारे के साथ हर्बल आहार एडिटिव्स के इस्तेमाल से अनेक फ़ायदा होता है। इससे पशुओं के पाचन में सुधार होता है। उनके चारे और आहार का प्रभावी उपापचय (metabolism) को सुनिश्चित करता है। पशुओं की सेहत और उनके ऊर्जा स्तर में शानदार सुधार होता है। पशुओं की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उनकी आँतों में पलने वाले परजीवी कीट-कृमि का सफ़ाया होता है। इस तरह, हर्बल फीड एडिटिव्स ऐसे पशु आहार हैं जिनके इस्तेमाल से पशुपालकों का पशुधन ज़्यादा स्वस्थ और उपयोगी बनता है तथा इसकी उत्पादकता बढ़ती है और अन्ततः किसानों की कमाई बढ़ती है।

सहयोगी पशु आहार है हर्बल फीड एडिटिव्स
पशुपालक किसान अच्छी तरह जानते हैं कि इंसान की तरह ही पशुओं के आहार का भी पौष्टिक और सन्तुलित होना बेहद ज़रूरी है। जिस तरह अनेक जड़ी-बूटी, फल-फूल और मसाला वग़ैरह इंसान की सेहत के लिए बहुत उपयोगी हैं वैसी ही ख़ूबियाँ पशुओं के लिए भी उपयोगी हैं। हर्बल आहार एडिटिव्स के इस्तेमाल से पशुओं का आहार स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बनता है। इससे दूध उत्पादन और उसकी गुणवत्ता बढ़ती है। इनका इस्तेमाल दवा, हर्बल अर्क या हर्बल आइसोलेट में किया जा सकता है।
स्नातकोतर पशु चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान (PGIVER), जयपुर के विशेषज्ञों के अनुसार, हर्बल उत्पाद किसी पौधे (plant), शैवाल (algae), फफूँद या कवक (fungi) या लाइकेन (Lichen) का एक पूरा या कटा हुआ तथा सूखा हिस्सा होता है। इसके औषधीय गुणों के कारण इसे पशु आहार के सहयोगी तत्व (additive) के रूप में अपनाया जाता है। प्राकृतिक हर्बल उत्पादों का उपयोग अक्सर एंटी-बैक्टीरियल (बैक्टीरिया रोधी), एंटी-मायकोटिक्स (कवकता रोधी), एंटी-पैरासिटिक्स (परजीविता रोधी), कीटाणुनाशक (disinfectant) और प्रतिरक्षा उत्तेजक (immunity stimulus) के रूप में किया जाता है।
| विभिन्न हर्बल आहार एडिटिव्स, इनके सक्रिय घटक और उपयोग | |||
| क्रमांक | पौधा | पौधे का भाग | उपयोगिता |
| 1 | जायफल | बीज | पाचन उत्तेजक और दस्त को रोकने वाला |
| 2 | दालचीनी | छाल | भूख और पाचन उत्तेजक, संक्रमण रोकने वाला |
| 3 | लौंग | लौंग (फूल) | भूख और पाचन उत्तेजक, संक्रमण रोकने वाला |
| 4 | इलायची | बीज | भूख और पाचन उत्तेजक |
| 5 | धनिया | पत्तियाँ और बीज | पाचन उत्तेजक |
| 6 | जीरा | बीज | पाचन से बनने वाली गैस को रोकना और दूध के स्राव को बढ़ाने वाला |
| 7 | मोटी सौंफ | फल | पाचन उत्तेजक और दूध के स्राव को बढ़ाने वाला |
| 8 | अजवायन | फल और पत्तियाँ | भूख और पाचन उत्तेजक |
| 9 | अजमोद | पत्तियाँ | भूख और पाचन उत्तेजक, संक्रमण रोकने वाला |
| 10 | मेंथी | बीज | भूख उत्तेजक |
| 11 | मिर्च | फल | पाचन उत्तेजक |
| 12 | हॉसरैडिश | जड़ | भूख उत्तेजक |
| 13 | सरसों | बीज | पाचन उत्तेजक |
| 14 | अदरक | कन्द | गैस्ट्रिक उत्तेजक |
| 15 | लहसुन | कन्द | पाचन उत्तेजक और संक्रमण रोकने वाला |
| 16 | दौनी | पत्तियाँ | पाचन उत्तेजक और संक्रमण रोकने वाला |
| 17 | अजवायन | पूरा पौधा | पाचन उत्तेजक, ऑक्सीकरणरोधी और संक्रमण रोकने वाला |
| 18 | पुदीना | पत्तियाँ | भूख और पाचन उत्तेजक, संक्रमण रोकने वाला |
| 19 | शतावरी | जड़ | गैस्ट्रिक अल्सर की रोकथाम और इलाज़ और दूध स्राव को बढ़ाने वाला |
| 20 | जीवन्ति | पत्तियाँ और टहनियाँ | दूध के स्राव को बढ़ाने वाली, रोगाणुरोधी और सूजन को रोकने वाली |
ये भी पढ़ें- सेवण घास (Sewan Grass): दुधारू पशुओं और पशुपालकों के लिए लाजबाब
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- देशी पशुओं की नस्लों को मिली नई पहचान: कोप्पल गाय से लेकर तमिलनाडु का कोम्बई कुत्ता भी इस लिस्ट मेंहर नस्ल को एक Unique Accession Number दिया गया है। जैसे कोप्पल गाय (Koppal cow) का नंबर है INDIA_CATTLE_0800_KOPPAL_03056। ये नंबर उस नस्ल की पहचान का साइंटिफिक बेस्ड बनेगा।
- खेत बचाओ अभियान क्या है? शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को बताई मिट्टी की सेहत सुधारने की राहखेत बचाओ अभियान के तहत शिवराज सिंह चौहान ने खाद के संतुलित इस्तेमाल, फ़सल चक्र और प्राकृतिक खेती अपनाने पर ज़ोर दिया। जानें क्या हैं ज़रूरी उपाय।
- International Rice Conference का आगाज़: दिल्ली में 150 देशों के कारोबारियों का जमावड़ा, 200 चावल किस्मों का प्रदर्शनInternational Rice Conference में 150 से ज़्यादा देशों के ख़रीदार हिस्सा ले रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 4,649 खरीदारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें कुवैत, दक्षिण अफ्रीका, बेनिन, नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब जैसे प्रमुख देश शामिल हैं।
- यूपी सरकार का नया ‘आत्मनिर्भरता मॉडल’, ललितपुर बनेगा प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती ज़िलासरकार की योजना है कि गोशालाओं से निकलने वाले गोबर और अन्य जैविक संसाधनों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाए।
- शिवराज सिंह चौहान ने 7th AgriVoltaics World Conference में बताया खेती और बिजली उत्पादन का तरीक़ाशिवराज सिंह चौहान ने 7th AgriVoltaics World Conference में खेती के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन, छोटे किसानों की सुरक्षा और ग्रामीण रोज़गार पर ज़ोर दिया।
- ‘7th Agrivoltaics World Conference’ का आगाज़: शिवराज सिंह चौहान बोले-किसान अब ऊर्जादाता भी बनेगाभारत मंडपम में तीन दिवसीय ’77th Agrivoltaics World Conference’ का उद्घाटन हुआ। मंच पर जर्मनी के राजदूत डॉ. जैस्पर विक, ISA के महानिदेशक आशीष खन्ना, सचिव संतोष कुमार सारंगी, अतीश चंद्रा और डॉ. मांगी लाल जाट सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
- प्राकृतिक खेती से प्रवीण कुमार ने बदली खेती की राह, कम ख़र्च में उगा रहे बेहतर सब्ज़ियांप्रवीण कुमार ने प्राकृतिक खेती अपनाकर खेती का ख़र्च घटाया और बिना रसायनों के सब्ज़ियां उगाकर दूसरे किसानों के लिए मिसाल पेश की।
- India-New Zealand FTA ऐतिहासिक समझौता लागू : निर्यातकों को शुल्क-मुक्त बाज़ार,35,000 करोड़ के व्यापार का रास्ता खुलान्यूजीलैंड अगले 15 सालों में भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के Foreign Direct Investment को बेहतर बनाने पर सहमत हुआ है, जिससे भारत में बुनियादी ढांचे और इनोवेशन को बल मिलेगा।
- त्रिपुरा में Oil Palm की खेती: किसानों की कमाई का नया रास्ता, लग रहीं प्रोसेसिंग फैक्ट्रियांत्रिपुरा की जलवायु ऑयल पाम के लिए अनुकूल मानी जाती है। मुफ्त पौधे, आर्थिक सहायता, तय कीमत और प्रसंस्करण सुविधाओं के संयोजन से ऑयल पाम किसानों के लिए पारंपरिक फसलों के अलावा कमाई का भरोसेमंद विकल्प बन सकता है।
- डॉ. अभिलक्ष लिखी ने उत्तराखंड में ट्राउट मछली पालन का जायज़ा लिया, किसानों की आय बढ़ाने पर ज़ोरडॉ. अभिलक्ष लिखी के मुनस्यारी दौरे में ट्राउट पालन, सरकारी योजनाओं, वैज्ञानिक मदद और नेपाल को निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
- चाय में कीटनाशक की नई सीमा: भारत ने जापान और अमेरिका से भी कड़ा रुख़ अपनायाKisan of India को Google पर जोड़ें चाय प्रेमियों और चाय उद्योग (Tea lovers and the tea industry) से जुड़े लाखों लोगों के लिए एक बड़ी ख़बर है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने चाय में इस्तेमाल होने वाले दो कीटनाशकों एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड (Pesticides acetamiprid and imidacloprid) के अवशेषों की अधिकतम सीमा… Read more: चाय में कीटनाशक की नई सीमा: भारत ने जापान और अमेरिका से भी कड़ा रुख़ अपनाया
- ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान से हिमाचल के किसानों को घर बैठे मिलेगी फसल बीमा की पॉलिसी, जानिए प्रोसेसआंकड़ों पर नजर डालें तो ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान काफी बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। जिले में कृषि लोन लेने वाले कुल 13,241 किसानों ने अपनी मक्का और धान की फसलों का बीमा कराया है।
- खेत बचाओ अभियान 2026: शिवराज सिंह चौहान की देश के 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक, व्यापक जनभागीदारी का लक्ष्यकृषि मंत्री चौहान ने महत्वाकांक्षी ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों को लेकर राज्यों के कृषि मंत्रियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की
- ZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए बनीं मिसालZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke को इटली में FAO के ‘100 Women Heroes in Agrifood Systems and Rural Development’ सम्मान से नवाजा गया।
- Self-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर, 3 करोड़+ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हासिलSelf-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर? जानें लखपति दीदी का लक्ष्य, ग्रामीण कारोबार और SARAS मेले से जुड़े मौक़े।
- राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगात: फ्री मिलेगा सरसों का उन्नत बीज, कम पानी में होगी दोगुनी कमाईइस योजना के तहत सरसों की नई उन्नत किस्म आरएच-1706 दी जाएगी, जिसे 2023 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने विकसित किया है।
- ESTIC 2026 में ICAR दिखाएगा कृषि की नई तकनीकें, जलवायु के अनुकूल फ़सलों से लेकर AI तक पर रहेगा ज़ोरICAR के ESTIC 2026 प्रदर्शन में जीन एडिटिंग, मिट्टी की जांच में AI, पशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी नई कृषि तकनीकें देखने को मिलेंगी।
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।





















