सरकार के भूलेख (Bhulekh) यानी भूमि रिकॉर्ड को डिजिटाइज़ करने के आदेश के बाद से ज़्यादातर राज्यों ने ज़मीन के रिकॉर्ड्स को डिजिटल कर दिया है। इसका फ़ायदा संबंधित राज्यों के लोगों और किसानों को हो भी रहा है। अब किसानों को अपनी ज़मीन से जुड़ी जानकारी लेने के लिए तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अब कोई भी इंटरनेट के ज़रिए घर बैठे ये जानकारी ले सकता है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी अपने प्रदेश के लोगों को सुविधा देने के लिए MP Bhulekh नाम से ऑनलाइन पोर्टल बना रखा है। जानकारी के अभाव में कई लोगों को इसके बारे में पता भी नहीं है। इस लेख में हम आपको MP Bhulekh के बारे में पूरी जानकारी बताएंगे।
ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ जैसे मालिकाना हकदार का नाम, क्षेत्रफल, खसरा संख्या, खतौनी, ज़मीन का नक्शा आदि की ज़रूरत अक्सर किसी ना किसी काम के लिए पड़ती है। इसकी कॉपी लेने के लिए सरकारी दफ़्तरों जैसे पटवारी, तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं, फिर भी काम समय पर नहीं हो पाता। MP Bhulekh ऑनलाइन पोर्टल की मदद से अब घर बैठकर ही मध्य प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने खेत, प्लॉट या ज़मीन का भूलेख विवरण, खसरा-खतौनी की पूरी जानकारी ऑनलाइन देख सकता है। MP Bhulekh से किसानों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होती है। बैंक से लोन, कृषि उपकरणों पर सब्सिडी, भूमि की खरीद या बिक्री, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (, PMFBY), किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम (Kisan Credit Card Scheme, KCC) जैसी खेती से जुड़ी कई योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

जानिए मध्य प्रदेश भूलेख (MP Bhulekh) पर ऑनलाइन Land Record चेक करने की पूरी प्रक्रिया:
- MP Bhulekh की ऑफ़िशियल वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर जाएं। इसपर आपको पहले खुद को रजिस्टर कराना होगा। इसके लिए दाहिने ओर ‘LogIn’ के ऑप्शन के अंदर आपको ‘Register As Public User’ का विकल्प दिखेगा। इसको क्लिक कर दें।
- फिर आपके सामने एक फ़ॉर्म खुलकर आएगा। इस फ़ॉर्म में आपसे आपका नाम, पूरा पता, मेल आईडी, फ़ोन नंबर सहित कई जानकारियां मांगी जाएंगी। उन्हें अच्छे से भर दें और ‘रजिस्टर करें (Register)’ पर क्लिक कर दें। फिर आपके फोन में ही पासवर्ड आ जाएगा। अपना पासवर्ड याद रखें।
- मेन डैशबोर्ड पर जाकर LogIn कर लें। फिर ऊपर की ओर नज़र आ रहे Search बॉक्स पर जाएं। फिर आपके सामने एक नई विंडो खुलकर आ जाएगी। इसपर ‘भू-अभिलेख’ (Bhu-Abhilekh) पर क्लिक कर दें।
- फिर इसमें अपने ज़िले, तहसील और गाँव का चुनाव करें। फिर ज़मीन के मालिक के नाम से, खसरा नंबर या प्लॉट नंबर से Captcha Code डालकर View Details पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद भूलेख का सारा रिकार्ड आपके सामने आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
- किसी तरह की दिक्कत आने पर आप टोल-फ्री नंबर 0755-4291604, 0755-4289968, 0755-4295303 पर कॉल या clrgwa@mp.nic पर ईमेल कर सकते हैं।

इस लेख की अगली कड़ी में हम किसी अन्य राज्य के Bhulekh की पूरी जानकारी आपसे साझा करेंगे। Bhulekh से जुड़ी कोई और जानकारी आप जानना चाहते हों, तो आप हमें कमेंट बॉक्स पर लिख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- UP Bhulekh: उत्तर प्रदेश का हर किसान ले सकता है अपनी ज़मीन से जुड़ी सारी जानकारी, जानिए पूरी ऑनलाइन प्रोसेस, हमारी विशेष सीरीज़
अगर हमारे किसान साथी खेती-किसानी से जुड़ी कोई भी खबर या अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो इस नंबर 9599273766 या Kisanofindia.mail@gmail.com ईमेल आईडी पर हमें रिकॉर्ड करके या लिखकर भेज सकते हैं। हम आपकी आवाज़ बन आपकी बात किसान ऑफ़ इंडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हमारा मानना है कि देश का किसान उन्नत तो देश उन्नत।

