बाजरा देश की प्रमुख खाद्दान फसल है, जिसका इस्तेमाल खाने के साथ ही चारे के रूप में भी किया जाता है। बाजरे को सूखे और हरे चारे दोनों ही तरह से इस्तेमाल किया जाता है। बाजरे को ग्रामीण इलाकों में मोटा अनाज और गरीबों का भोजन माना जाता है, लेकिन अब इसके फ़ायदे को देखते हुए सभी जगह इसकी मांग बढ़ने लगी है।
शुष्क क्षेत्रों में बाजरे की खेती की जाती है जहां किसान खेती के साथ पशुपालन पर भी निर्भर है। ऐसे में वह बाजरे का भूसा चारे के रूप में पशुओं को देते हैं। बाजरे की खेती आमतौर पर किसान पारंपरिक तरीके से करते थे, जिससे उत्पादकता और लाभ कम होने के साथ ही बारिश के पानी की भी बर्बादी होती थी। मगर एक नई तकनीक अपनाकर किसानों ने न सिर्फ़ बाजरे की उत्पादकता बढ़ाई, बल्कि वह बरसात के पानी की बर्बादी रोकने में भी सफल रहे।
बरसात में की जाती है खेती
बाजरे की खेती मुख्य रूप से बारिश के मौसम में सीमांत भूमि में कम लागत से की जाती है और इसमें खरपतवार नियंत्रण एक मुख्य चुनौती है। हालांकि, इसके लिए हर्बीसाइड्स (herbicides) उपलब्ध हैं, लेकिन इसका मिट्टी, फसल, पर्यावरण आदि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। चूंकि बाजरा चारा फसल भी है, इसलिए किसान हर्बीसाइड्स के उपयोग से बचना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि इसका जानवरों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

नई तकनीक का विकास
बाजरे की उत्पादकता बढ़ाने के लिए उचित खरपतवार प्रबंधन के साथ ही, वर्षा जल के संचयन और ऊर्चा की बचत वाली तकनीकों के विकास की ज़रूरत है। ऐसे में मध्य प्रदेश के चंबल ज़िले में, फार्मर फर्स्ट प्रोग्राम (FFP) परियोजना के तहत वर्षा जल संरक्षण के साथ-साथ खरपतवार प्रबंधन, उत्पादकता बढ़ाने आदि में रिज फेरो तकनीक के साथ लेजर लेवलिंग के प्रभाव का अध्ययन किया गया।
बुवाई के 25 दिन बाद 40 सेंटीमीटर की दूरी पर ट्रैक्टर ऑपरेटेड रिज फरो तकनीक के साथ लेज़र लेवलिंग के इस्तेमाल से फ़ायदा हुआ। पारंपरिक तकनीक और खरपतवार प्रबंधन के लिए केमिकल युक्त पद्धति की तुलना में रिज फरो तकनीक कई गुना असरदार साबित हुई। 2017 से किसानों के खेत में फार्मर्स फर्स्ट प्रोजेक्ट के तहत इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बढ़ी उत्पादकता
बाजरे की बुवाई जुलाई के पहले और दूसरे हफ़्ते में की गई और प्रति हेक्टेयर 3-4 किलो बीज बोया गया। कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर किसानों ने अमल किया और नई तकनीक को अपनाया। बाजरे की फसल में शुरुआत में ही बारिश का पानी पड़ जाने से फसल जल्दी परिपक्व हो गई। खरपतवार नियंत्रण की मौजूदा FP तकनीक की तुलना में रिज फरो पद्धित अधिक कारगर रही। खरपतवार नियंत्रण के साथ ही वर्षा जल संचयन करने वाली इस नई तकनीक के इस्तेमाल से उत्पादकता 18 प्रतिशत तक बढ़ी, जिससे कसानों को प्रति हेक्येटर करीबन 13,095 रुपये का मुनाफ़ा हुआ। साथ ही इससे पानी की उत्पादकता भी FP पद्धति की तुलना में 33.1% तक बढ़ी। चंबल इलाके में यह नई तकनीक अब काफ़ी लोकप्रिय हो चुकी है और सभी बाजरा किसान अधिक उत्पादन और मुनाफ़े के लिए इसे अपना रहे हैं। नई तकनीक से उत्पादन की लागत भी कम हो जाती है।
यह है रिज एंड फेरो तकनीक?
इस पद्धति से फसल बोने के लिए एक विशेष प्रकार की सीड ड्रिल का उपयोग किया जाता है, जिसमें बुवाई करते समय बीचों-बीच एक मेड़ बनाई जाती है। इस सीड ड्रिल से बीज मेड़ के ऊपर बोए जाते हैं। इससे बीज भी सामान्य बुवाई की तुलना में कम लगता है और पैदावार भी अधिक होती है। अधिक बारिश होने पर फसल के गलने का खतरा भी नहीं रहता क्योंकि बरसात का पानी मेड़ों के बीचों बीच बनी नालियों से होकर खेत के बाहर निकल जाता है। पौधा एक फीट की दूरी पर लगा होने से मजबूत होता है, जिससे तेज़ हवा या आंधी आने पर पौघा ज़मीन पर सुरक्षित रहता है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















