एक आंकड़ें के मुताबिक, भारत में सालाना 37.17 लाख टन से ज्यादा नींबू का उत्पादन होता है, जिसकी खपत देश में ही होती है। आज हम आपको नींबू की खेती (Lemon Farming) और उसकी ख़ास किस्मों (Lemon Varieties) के बारे में बताएंगे। नींबू की मांग पूरे साल बने रहती है। इसलिए किसानों के लिए नींबू की खेती फ़ायदे का बिज़नेस है।
नींबू की किस्में
विश्व में नींबू का सबसे अधिक उत्पादन भारत में ही होता है। यहां विश्व के कुल नींबू उत्पादन का 16 प्रतिशत पैदा किया जाता है। नींबू की कुछ उन्नत किस्में इस प्रकार हैं।
कागजी नींबू
इसके पौधे बहुत ज्यादा बड़े नहीं होते। गर्मियों मे इसका भाव प्रति किलो 100 रुपये तक पहुँच जाता है। नींबू का पेड़ 3 से 4 साल बाद फल देना शुरू करता है। यह साल में दो बार फल देता है। इसलिए भारतीय किसानों का आकर्षण इसके प्रति बढ़ा है । 150 से 180 दिनों मे इसका फल तैयार हो जाता है । एक पौधा औसतन प्रति वर्ष 1000 से 1200 फलों का उत्पादन देता है। कागजी नींबू से 52 प्रतिशत रस की मात्रा प्राप्त हो जाती है।

प्रमालिनी
ये किस्म साधारण कागजी नींबू से 30 फ़ीसदी ज़्यादा उपज देती है। है। प्रमालिनी किस्म को व्यापारिक रूप में उगाया जाता है। इस किस्म के नींबू गुच्छो में तैयार होते है। इसके एक नींबू से 57 प्रतिशत तक रस प्राप्त हो जाता है। इसके प्रति पौधे से 40 से 50 किलोग्राम फलों का उत्पादन होता है।

विक्रम
विक्रम किस्म के पौधों में निकलने वाले फल गुच्छे के रूप में होते है। इसके एक गुच्छे से 7 से 10 नींबू प्राप्त हो जाते है। इस किस्म के पौधों पर पूरे वर्ष ही नींबू देखने को मिल जाते है। फल सितम्बर, मई और जून माह में प्राप्त हो जाते हैं। इसका उत्पादन साधारण लाइम से 30-32 फ़ीसदी ज़्यादा होता है।

चक्रधर
चक्रधर नींबू में बीज नहीं होते और इसके फल से लगभग 65 फ़ीसदी रस निकलता है। इसके पौधे सीधे और घने होते है। इसके फल गोल होते हैं। पौधा-रोपण के चार साल पश्चात फल आना प्रारंभ हो जाता है। इसके फल जनवरी-फरवरी, जून-जुलाई तथा सितम्बर-अक्तूबर में आते हैं।
पीकेएम-1 (PKM-1)
इसके फल गोल, मध्यम से लेकर बड़े आकार और पीले रंग के होते हैं। इसमें करीबन 52 फ़ीसदी रस होता है। ये किस्म कैंकर, ट्रिसटेजा एवं पत्ती छेदक रोग प्रतिरोधी है।

इस किस्म को असम जैसे पहाड़ी इलाकों में बड़ी मात्रा में उगाया जाता है। इस किस्म के पौधे सबसे ज्यादा फल देने के लिए जाने जाते है। इसके अलावा इस किस्म के नींबू भी बीज रहित ही पाए जाते हैं। इनका छिलका काफी पतला होता है।

नींबू की खेती के लिए मिट्टी
नींबू की खेती के लिए बलुई और दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है। साथ ही मिट्टी का पीएच 6.5-7.00 होना चाहिए। साथ ही ज़मीन ऐसी होनी चाहिए जहां पानी जमा न होता हो। हल्की अम्लीय और क्षारीय मिट्टी में भी नींबू उगाया जा सकता है। जहां तक मौसम का सवाल है तो यह कई तरह की जलवायु में उगाया जा सकता है, हां, बहुत अधिक ठंड वाली जगह में इसकी खेती नहीं की जा सकती।
नींबू की खेती के लिए कैसे करें खेत तैयार
नींबू का पौधा एक बार लग जाने पर कई सालों तक फल देता है। इसलिए खेत को अच्छी तरह से तैयार करने के बाद ही बुवाई करनी चाहिए। पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए। इससे पहली फसल के अवशेष पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं। फिर पुरानी गोबर की खाद डालकर रोटावेटर से जुताई करनी चाहिए। फिर खेत में पौधों की रोपाई के लिए गड्ढ़ा तैयार कर लेना चाहिए।

ऐसे लगाएं पौधा
नींबू के पौधों को नर्सरी से खरीद लें, ध्यान रहे कि पौध एक महीने पुराने और स्वस्थ हो। अब इनकी खेत में रोपाई करें। आमतौर पर बुवाई के लिए जून और अगस्त का महीना अच्छा माना जाता है। बरसात के मौसम में नींबू के पौधों का अच्छा विकास होता है। पौध लगाने के बाद 3-4 साल बाद नींबू के पौधे फल देने लगते हैं। नींबू की पौध लगाने के लिए जो गड्ढ़ा तैयार किया जाता है, उनके बीच 10 फीट की दूरी रखें। एक हेक्टेयर खेत में तकरीबन 600 पौधे लगाए जा सकते हैं। नींबू के पौधे आमतौर पर बरसात के मौसम में लगाए जाते हैं, इसलिए बहुत अधिक सिंचाई की ज़रूरत नहीं पड़ती है।
कौन-सी किस्म लगाएं
मौसम और जलवायु के हिसाब से अलग-अलग किस्म लगाई जाती है। यदि आप नींबू की अधिक पैदावार के लिए बेहतरीन किस्म लगाना चाहते हैं, तो राज्य बागवानी विभाग से इस संबंध में सलाह ले सकते हैं कौन-सी किस्म आपके लिए अच्छी रहेगी। वैसे आमतौर पर कागज़ी नींबू का उत्पादन सबसे अधिक किया जाता है।

तीसरे साल से होने लगती है कमाई
नींबू के पौधे लगाने के बाद तीसरे साल में उसमें अच्छे फल आने लगते हैं। नींबू की कीमत मंडी में 20 से 50 रुपये तक थोक में होता है। ऐसे में साल भर में किसान यदि एक एकड़ में नींबू के खेती करते हैं तो करीब 3 से 4 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं। यही नहीं, जब तक नींबू के पौधे से फल प्राप्त नहीं होता है, उनके पौधों के बीच आप सब्ज़ियां उगा सकते हैं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















