High Yielding Crop Varieties: अच्छी उपज देने वाली 61 फसलों की 109 उन्नत बीजों की किस्में जारी, जानिए इनके बारे में

पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 61 फसलों की 109 उन्नत बीजों की किस्में (High Yielding Crop Varieties) जारी की।

उन्नत बीजों की किस्में high variety crop

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 61 फसलों की 109 उन्नत बीजों की किस्में जारी की। ये 109 किस्में उच्च उपज देने वाली, जलवायु के अनुकूल हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत की। उन्होंने इन नई किस्मों की महत्वता पर जोर दिया और कृषि में मूल्य संवर्धन की ज़रूरत पर बात की। किसानों ने बताया कि ये नई किस्में उन्हें लाभ पहुंचाएंगी, क्योंकि इनसे खर्च कम होगा और पर्यावरण पर अच्छा असर पड़ेगा।

प्रधानमंत्री ने मोटे अनाजों के फ़ायदों पर भी चर्चा की और बताया कि लोग अब पौष्टिक भोजन की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के लाभों के बारे में भी बात की और कहा कि लोगों के बीच जैविक खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ रही है। किसानों ने सरकार की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की कोशिशों की सराहना की।

किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) द्वारा जागरूकता फैलाने में निभाई गई भूमिका की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि केवीके को हर महीने नई फसल किस्मों के लाभों के बारे में किसानों को सूचित करना चाहिए ताकि वो इन फसलों के बारे में जान सकें।

प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई 109 किस्मों में 61 फसलों की किस्में शामिल हैं, जिनमें 34 प्रक्षेत्र फसलें और 27 बागवानी फसलें हैं। प्रक्षेत्र फसलों में मोटे अनाज, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, रेशा और अन्य फसलों के बीज शामिल हैं। बागवानी फसलों में फलों, सब्जियों, रोपण फसलों, कंद फसलों, मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की किस्में हैं।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

1 thought on “High Yielding Crop Varieties: अच्छी उपज देने वाली 61 फसलों की 109 उन्नत बीजों की किस्में जारी, जानिए इनके बारे में”

  1. Dharmendra meena

    हमे छोटे किसानो पर अधिक ध्यान देना चाहिए साथ मे कर्षि को क्षिक्षा मे अनिवार्य करना चाहिए जिसमे छात्रो को अधिक क्षिक्षा का महत्व पता होना चाहिए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top