यूपी के किसान मोइनुद्दीन सिद्दीकी विदेशी फूलों की खेती के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय हैं। बाराबंकी ज़िले के रहने वाले मोइनुद्दीन के फूल लखनऊ की सड़क से लेकर दिल्ली के बाज़ार की शान बने हुए हैं। मोइनुद्दीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सम्मान मिल चुका है। प्रगतिशील किसान मोइनुद्दीन से किसान ऑफ़ इंडिया ने विशेष बातचीत की। आइए जानते हैं इस कार्यक्रम में उन्होंने क्या कुछ कहा।

वकालत छोड़कर कैसे शुरु की फूलों की खेती?
प्रगतिशील किसान मोइनुद्दीन ने बताया कि उन्हें अपने पुश्तैनी गाँव दफेदार से काफ़ी लगाव है। उन्होंने लखनऊ से कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद खेती को अपने व्यवसाय के रुप में चुना। उन्होंने सबसे पहले परंपरागत खेती शुरु की थी, लेकिन खेती में उनको कुछ ज़्यादा फ़ायदा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने परम्परागत खेती छोड़ फूलों की खेती शुरु कर दी।
विदेशी फूलों की खेती में कितनी लगती है लागत?
मोइनुद्दीन ने बताया कि नए किसान को छोटी जगह से शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने फूलों की खेती की शुरुआत 1 एकड़ ज़मीन से की थी। सबसे पहले ग्लेडियोलस फूल की खेती से शुरुआत की। उस समय उन्हें लगभग डेढ़ लाख रुपये तक का खर्चा आया था। यह खर्च किसान को सिर्फ़ एक बार आता है, जैसे-जैसे हम फूलों की खेती चालू करते हैं तो हमारे पास बीज आता-जाता है। हर साल हमारे पास बीज की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए खर्चा कम हो जाता है। इस फसल में तीन महीने का समय लगता है।

विदेशी फूलों की खेती में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
ग्लेडियोलस एक सीज़नल फूल है। इन फूलों की बुआई का सही समय 15 अगस्त से 15 नवंबर तक रहता है। हम इस बात का ध्यान रखें कि जब हमारा फूल निकले तब शादियों का समय चल रहा हो, जिससे हमारा फूल आसानी से बाज़ार में बिक जाए। खेत की जुताई अच्छे तरीके से करनी चाहिए। जुताई होने के बाद बैड बनाना जरुरी होता है। 15 दिन के बाद पौधा निकल आता है तो अच्छे से निराई करनी चाहिए। मोइनुद्दीन ने आगे बताया कि 10 से 12 दिन में सिंचाई करनी चाहिए।
पौधा निकलता है तो हमको एक महीने के अंदर एक बार पंजीसाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। पंजीसाइट 15-15 दिन पर करते रहना चाहिए, जिससे पौधों में कोई बीमारी नहीं होती। फूल सुंदर और स्वस्थ निकलता है। हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि पौधों में कोई बीमारी लगी हो तो उसका इलाज जल्दी करें। जरबेरा की खेती के लिए दोमट मिट्टी का प्रयोग करना चाहिए।

विदेशी फूलों को बाज़ार में कीमत कितनी मिलता है?
मोइनुद्दीन ने फूलों के बाज़ार के बारे में बताया कि शादियों के सीज़न में एक ग्लेडियोलस फूल की कीमत 8 से 10 रुपये रहती है। वहीं, जरबेरा फूल की कीमत 10 से 15 रुपये के बीच रहती है। जब शादियां नहीं होती हैं तो यह फूल 3 से 4 रुपये का बिकने लगता है।
कई हज़ार किसानों को लिया साथ
मोइनुद्दीन ने बातचीत के दौरान आगे कहा कि जब उन्होंने विदेशी फूलों की खेती की शुरुआत की, तब वो पूरे बाराबंकी ज़िले में अकेले किसान थे। कुछ समय बाद किसान उनसे जुड़ना शुरू हुए। देखते-देखते सिर्फ़ बाराबंकी के 2000 से 2500 तक किसान उनसे जुड़ गए। वो किसान पहले खेती में पैसा नहीं बचा पा रहा थे, आज वो किसान लाखों में रुपए बचा पा रहे हैं।
मोइनुद्दीन ने लगाया यूपी का पहला पॉली हाउस
मोइनुद्दीन ने बताया कि हॉलैंड के विदेशी फूल जरबेरा की खेती करने के लिए 2009 में प्रदेश का पहला पॉलीहाउस लगाया था। मोइनुद्दीन ने आगे बाताया कि वो देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले किसानों को पॉलीहाउस में फूलों की खेती करने की ट्रेनिंग भी देते हैं। उनके पास देश के अलग-अलग राज्यों से किसान ट्रेनिंग लेने आते हैं। उनमें से सबसे ज़्यादा किसान बिहार राज्य के होते हैं।

पॉलीहाउस में फूलों की खेती करने में मदद करती है सरकार
जब हम पॉलीहाउस में जरबेरा की खेती करते हैं तो एक एकड़ पॉलीहाउस में लगभग 60 लाख रुपये तक का खर्चा आता है। सरकार की तरफ से 50 फ़ीसदीअनुदान मिलता है। इस लागत में फूल के बीज और पौधों का खर्चा भी शामिल होता है। इस कारण छोटा किसान ग्लेडियोलस के फूलों की खेती से शुरुआत कर सकता है।
छोटे किसान विदेशी फुलों की खेती कैसे शुरू करें?
छोटे किसानों को ग्लेडियोलस के फूलों की खेती से शुरुआत करनी चाहिए। यह फूल खुले खेत में भी हो जाते हैं। इस कारण किसान को इन से ही शुरुआत करनी चाहिए। इन फूलों से रुपये कमाकर पॉलीहाउस की तरफ बढ़ना चाहिए।
फूलों की खेती के कारण बने गांव के प्रधान
मोइनुद्दीन ने बाताया कि जब पूरा गाँव फूलों की खेती करने लगा था, सब लोग मिल जुलकर काम रहे थे। गाँव वालों के आग्रह पर उन्होंने 10 साल गांव का प्रधान के रूप में काम भी किया।
यह भी पढ़ें: गेंदे के फूल की खेती की बारीकियां जानें वाराणसी के किसान सुशील कुमार से, उन्नत तकनीकों का करते हैं इस्तेमाल
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















