World Food India 2024: वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 का काउंटडाउन शुरू, फ़ूड इनोवेशन का ग्लोबल मंच

भारत में मेगा फ़ूड इवेंट- वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) होने जा रहा है। ये इवेंट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 से 22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

World Food India 2024 वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024

भारत में मेगा फ़ूड इवेंट- वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) होने जा रहा है। ये इवेंट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 से 22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (Ministry of Food Processing Industries) की ओर से आयोजित हो रहा है जो मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री (Food Processing Industry) में लेटेस्ट इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और ट्रेंड का पता लगाना और दुनिया भर के उद्यमियों (Entrepreneur) को शानदार अवसर प्रदान करना है। इस मेगा फ़ूड इवेंट World Food India में हिस्सा लेकर देश-विदेश के खाद्य उद्योगपतियों और निवेशकों से जुड़ने और अपने फूड इनोवेशन को दुनिया तक पहुंचाने का ये बेहतरीन मौका है। 

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024: 19 से 22 सितंबर 2024 तक

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में 19 से 22 सितंबर 2024 को आयोजित हो रहा है। ये मेगा फ़ूड इवेंट नीति निर्माताओं और नियामकों (policy makers and regulators), ग्लोबल इंवेस्टर्स, बिजनेस लीडर्स और मेजर ग्लोबल और डॉमेस्टिक फूड कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों का सबसे बड़ा सम्मेलन होने वाला है। जो WFI 2024 ग्लोबल फूड लैंडस्केप पर भारत की स्थिति को उजागर करेगा। इसके साथ ही  अंतरराष्‍ट्रीय खाद्य उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भारत को मजबूत करेगा। बता दें कि  मोटा अनाज और लोकल देसी अनाज को प्रमोट करने के लिए भारत सरकार ने साल 2017 में पहले  वर्ल्ड फूड इंडिया (World Food India) की शुरुआत हुई थी। 

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 में स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज का दूसरा सीज़न शुरू

आपको बता दें कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री (Union Minister for Food Processing Industries) चिराग पासवान और राज्य मंत्री रवनीत सिंह वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) के लिए वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च कर चुके हैं। जिसकी मदद से दूसरे देशों के उद्यमियों को सहयोग मिल रहा है और भारत के साथ इस क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने के लिए देश के सबसे बड़े खाद्य कार्यक्रम-वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) में भागीदार बन रहे हैं। इसके साथ ही इस साल बढ़ते स्टार्टअप ईको-सिस्टम और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए मिनिस्ट्री ने स्टार्टअप इंडिया के सहयोग से स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज का दूसरा सीज़न भी शुरू किया है। 

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 में क्या-क्या होगा? 

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) में डिजिटल प्रदर्शन के साथ ही बी2बी, बी2जी,जी2जी बैठकें, फूड स्ट्रीट, प्रदर्शनी, सम्मेलन और ज्ञान सत्र, पॉलिसी मेकर्स के साथ इंडस्ट्री गोल मेज बैठक समेत स्टार्टअप चैलेंज शामिल है। इसमें विजेताओं को अवॉर्ड्स भी प्रदान किये जाएंगे।  

देश को 30-35 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचना 

WFI 2024 (World Food India 2024) को लेकर राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने एक लेख में लिखा है कि ‘’भारत में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र राष्ट्र की महत्वाकांक्षा का प्रतीक है, जो कि विकसित भारत की दिशा में  उठाए जा रहे कदमों का प्रतीक है। अब ये क्षेत्र केवल अर्थव्यवस्था में योगदान नहीं दे रहा बल्कि ये तेजी से भारत के विकास गाथा का आधार भी बन रहा है। अभी भारत 3.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की संपन्न अर्थव्यवस्था का दावा करता है, जिसका महत्वाकांक्षी लक्ष्य 2047 में देश की स्वतंत्रता की शताब्दी तक 30-35 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचना है।’’ 

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में इनको मिला निमंत्रण 

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की सचिव अनीता प्रवीण ने इस वर्ल्ड फूड इंडिया 2024  (World Food India 2024) के बारे में जानकारी दी कि ये प्रोग्राम चार दिन तक चलेगा। इसमें वरिष्ठ सरकारी गणमान्य व्यक्तियों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स, बिजनेस लीडर्स,  और फूड प्रोसेसर्स (Food Processors), उपकरण निर्माताओं (Equipment Manufacturers), लॉजिस्टिक्स और कोल्ड चेन के स्टेकहोल्डर्स, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स (Technology Providers), स्टार्ट-अप्स और फूड रिटेलर्स (Food retailers) जैसे स्टेकहोल्डर्स को आमंत्रित किया गया है। 

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 World Food India 2024 से जुड़े पूछे जानें वाले सवालों के जवाब

सवाल: वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) क्या है? 

जवाब- भारत में मेगा फ़ूड इवेंट -वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) होने जा रहा है। ये इवेंट दिल्ली में 19 से 22 सितंबर तक आयोजित होगा। वर्ल्ड फ़ूड इंडिया (World Food India 2024) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (Ministry of food processing industries) की ओर से आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री (Food Processing Industry) में लेटेस्ट इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और ट्रेंड का पता लगाना और दुनिया भर के उद्यमियों (Entrepreneur) को शानदार अवसर प्रदान करना है।

सवाल: वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 की शुरूआत कब हुई थी ?

जवाब- मोटा अनाज और लोकल देसी अनाज को प्रमोट करने के लिए भारत सरकार ने साल 2017 में पहले वर्ल्ड फ़ूड इंडिया (World Food India) की शुरुआत हुई थी। 

सवाल: वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) कौन आयोजित करता है?

जवाब- वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (Ministry of food processing industries) की ओर से आयोजित किया जा रहा है।  

सवाल: वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) का उद्देश्य क्या है?

जवाब- ये मेगा फ़ूड इवेंट नीति निर्माताओं और नियामकों (policy makers and regulators), ग्लोबल इंवेस्टर्स, बिजनेस लीडर्स और मेजर ग्लोबल और डॉमेस्टिक फूड कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों का सबसे बड़ा सम्मेलन है। जो WFI 2024 ग्लोबल फूड लैंडस्केप पर भारत की स्थिति को उजागर करेगा। इसके साथ ही  अंतरराष्‍ट्रीय खाद्य उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भारत को मजबूत करेगा।

सवाल: वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) में कौन-कौन से आयोजन होंगे ?

जवाब- वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 (World Food India 2024) में डिजिटल प्रदर्शन के साथ ही बी2बी, बी2जी,जी2जी बैठकें, फूड स्ट्रीट, प्रदर्शनी, सम्मेलन और ज्ञान सत्र, पॉलिसी मेकर्स के साथ इंडस्ट्री गोल मेज बैठक समेत स्टार्टअप चैलेंज शामिल है। इसमें विजेताओं को अवॉर्ड्स भी प्रदान किये जाएंगे।  

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top