मशरूम की खेती को बड़े पैमाने पर सरकार बढ़ावा दे रही है। इसकी वजह भी है। इसकी अलग-अलग किस्मों की खेती से किसान सालभर अच्छी कमाई कर सकते हैं। सरकार की इस मुहिम को कई लोग अपने-अपने स्तर पर बढ़ावा भी दे रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले के कुर्रा गाँव के रहने वाले तोषण कुमार सिन्हा। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे तोषण मशरूम की खेती को अपने क्षेत्र में बढ़ावा दे रहे हैं। अब तक करीबन हज़ार से ऊपर महिलायें को उन्होंने ट्रेनिंग दी है और ये सिलसिला बदस्तूर जारी है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में तोषण ने मशरूम की खेती से जुड़े अपने अनुभव हमसे साझा किए और किसानों को किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताया।
कैसे आया मशरूम की खेती करने का विचार
बीएससी ऐग्रिकल्चर से ग्रेजुएट तोषण कुमार सिन्हा जब सेकंड इयर में थे, तब उन्होंने मशरूम के बारे में पढ़ा। इसी दौरान मशरूम की खेती में उनकी रुचि हुई। उन्होंने पाया कि मशरूम की खेती अच्छे से की जाए तो इसमें बहुत संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बारे में बताते हुए तोषण कहते हैं कि उनके इलाके में पराली की समस्या ज़्यादा होती है। पराली या तो पशुओं खिला दी जाती है या फिर जला दी जाती है। उन्होंने जाना कि मशरूम की खेती में इस पराली को बतौर भूसे के रूप में इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

शुरुआती निवेश 25 हज़ार रुपये
कॉलेज करते हुए ही तोषण ने मशरूम की खेती शुरू कर दी। 25 हज़ार रुपये का निवेश लगाया। शुरुआत अपने घर से ही की। हर शनिवार को वो धमतरी से अपने गाँव कुर्रा आते और अगले दिन मशरूम लगाकर वापस पढ़ाई के लिए धमतरी चले जाते। फिर जो उत्पादन होता परिवार वाले बाज़ार में बेच देते।
अपने इलाके की बीज समस्या को किया दूर
2015 में तोषण ने एनजीओ में काम करते-करते मशरूम उत्पादन को और विस्तार देने के के बारे में सोचा। तोषण बताते हैं कि समय रहते बाज़ार में मशरूम के स्पॉन यानी कि बीज नहीं मिलते थे। जो मिलते भी थे उनकी क्वालिटी अच्छी नहीं होती थी। फिर उन्होंने छोटे स्तर पर ही सही बीज उत्पादन का काम भी शुरू कर दिया। बड़ा सा कुकर लेकर अपने घर के पीछे ही मशरूम के बीज बनाने शुरू कर दिए।
जैसे जैसे बीज की मांग बढ़ने लगी, तोषण ने अपनी यूनिट की मशीनरी बढ़ा दी। तोषण बताते हैं कि अभी उनकी यूनिट में एक दिन में 1 क्विंटल यानी कि 100 किलो बीज तैयार होता है। सीज़न के हिसाब से मशरूम की अलग-अलग किस्मों के बीज का उत्पादन होता है।

फ़्री में देते हैं मशरूम की खेती से लेकर मार्केटिंग की ट्रेनिंग
अब तक तोषण करीबन हज़ार से ऊपर महिलाओं को मशरूम की खेती के गुर सीखा चुके हैं। वो फ्री में ट्रेनिंग देते हैं। दूर-दराज इलाकों से लोग, खासतौर पर युवा उनसे मशरूम की खेती की ट्रेनिंग लेने आते हैं। तोषण मुफ़्त में लोगों को ट्रेनिंग देते हैं और बाज़ार की तुलना में कम दाम में मशरूम के बीज भी मुहैया कराते हैं।
महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर
तोषण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करे रहे हैं। उन्होंने कई गांवों में स्वयं सहायता समूह (SHG) बनाए हुए हैं। इनसे जुड़ी महिलाओं को वो मशरूम से जुड़ी जानकारी देते हैं। इसके अलावा, सरकार द्वारा संचालित कई एनजीओ की महिलाओं को तोषण की यूनिट में तैयार हो रहे बीज मुहैया कराए जाते हैं। तोषण राज्य के कृषि विभाग के कर्मचारियों को भी मशरूम की खेती से जुड़ी ट्रेनिंग देते हैं।

अब फ़ूड प्रोसेसिंग से आमदनी को बढ़ाने के लक्ष्य पर करेंगे काम
तोषण का अगला लक्ष्य महिलाओं के लिए मार्केटिंग की व्यवस्था को और दुरुस्त करना है। इसको लेकर वो काम पर लग गए हैं। तोषण बताते हैं कि धनतेरी, कांकेर ज़िले समेत कई इलाकों में महिलाओं को मशरूम की उपज बेचने में दिक्कत आ रही है। एक ही गाँव की 5 से 10 महिलायें मशरूम का उत्पादन कर रही हैं तो इससे दाम में गिरावट की समस्या देखने को मिलती है। इसके लिए तोषण महिलाओं को एक साथ संगठित कर एक स्टोर खोलने की सोच रहे हैं। इससे महिलाओं को अपनी उपज बेचने के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही मशरूम को प्रोसेस कर इससे बनने वाले बाय प्रॉडक्ट्स जैसे नमकीन, बड़ी, पापड़ के कार्य से जोड़ने का भी लक्ष्य है।
क्षेत्र के हिसाब से अपनाएं तकनीक
तोषण रस्सी बांधने की विधि से मशरूम की खेती करते हैं। इसमें रस्सियों के सहारे भूसे की थैली को बांधा जाता है। तोषण कहते हैं कि किसान अपने आस-पास उपलब्ध चीजों से ही इसके संसाधन जुटा सकते हैं। उदाहरण देते हुए तोषण बताते हैं कि उनके गाँव में बांस महंगा पड़ता है, तो वो रस्सी के इस्तेमाल से मशरूम बैग्स को लटकाते हैं। वहीं कांकेर ज़िले में लकड़ी सस्ती पड़ती है, तो वो वहां के किसानों को बांस विधि से ही मशरूम की खेती करने की सलाह देते हैं। आज मशरूम उत्पादन से लेकर इसके बीज उत्पादन से उन्हें हर महीने तकरीबन 40 हज़ार रुपये का सीधा मुनाफ़ा होता है।

तोषण की टिप्स: शॉर्ट कट अपनाएंगे तो होगा नुकसान
मशरूम की खेती कर रहे किसान साथियों को सलाह देते हुए तोषण कहते हैं कि उनके पास ज़्यादातर युवा वर्ग मशरूम की खेती के बारे में जानकारी लेने आता है। वो इसके मुनाफ़े को तो देखते हैं, लेकिन इसकी बारीकियों को सीखने के लिए जो समय देना पड़ता है, उससे बचते हैं । तोषण कहते हैं कि लोग एक सीढ़ी चढ़ने के बाद सीधा चौथी सीढ़ी पर चढ़ना चाहते हैं। खेती में ऐसा नहीं होता। हर चीज़ आपको स्टेप बाय स्टेप, यानी एक – एक कदम आगे बढ़ा कर करनी होती है।

बारीकियों को जानेंगे तो होगा मुनाफ़ा
तोषण बताते हैं कि जब तक किसान मशरूम की खेती को समझेगा नहीं वो मुनाफ़ा नहीं कमा सकता। इसकी बारीकियों को जानकार ही आप रोजगार और अच्छी आमदनी अर्जित कर सकते हैं। मशरूम की खेती जो शुरू करता है उनमें 80 फ़ीसदी तो बीच में ही छोड़ देते हैं, सिर्फ़ 20 प्रतिशत की आगे बढ़ पाते हैं। इसलिए पूरा सोच-समझ कर ही मशरूम की खेती में उतरना चाहिए।

ट्रेनिंग लेने के बाद ही शुरू करें मशरूम की खेती
तोषण कहते हैं कि किसी के बहकावे और जुमलेबाज़ी में न आयें। कई कंपनियां ऐसी हैं जो सपने तो बड़े-बड़े दिखाती हैं, जबकि ज़मीनी हक़ीक़त बिल्कुल ही अलग होती है। तोषण बताते हैं कि उनके वहां 10 किलो के बीज का जो पैकेट 1500 रुपये में मिलता है, ये कंपनियां 5 से 6 हज़ार रुपये में बेचती हैं।
उनकी राय है कि मशरूम की खेती की सटीक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के कृषि अधिकारियों, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से संपर्क कीजिए। कोई अगर आस-पास का किसान मशरूम की खेती कर रहा है तो उसके पास जाइए। कहीं से ट्रेनिंग लेकर ही आगे बढ़ें।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















