9 साल की उम्र में वियान कर रहा है ऑर्गेनिक खेती से कमाई, पढ़े पूरी कहानी

केवल 9 साल की उम्र में यदि आपका बच्चा कमाने लगे, तो इससे ज्यादा अच्छी बात भला माता-पिता के लिए क्या हो सकती है? ऐसा ही एक बच्चा वियान मात्र 9 साल की उम्र में अपने घर पर ही गार्डनिंग करके ऑर्गेनिक तरीके से फल व सब्जियां उगा कर कमाई कर रहा है।

ऑर्गेनिक खेती से कमाई

ऑर्गेनिक खेती से कमाई: यह बात सच है कि हुनर किसी उम्र का मोहताज नहीं होता। जिस उम्र में बच्चे खिलौनों से खेलते हैं, उस उम्र में एक बच्चा ऐसा भी है, जो ना सिर्फ अपने हुनर से सबको चौंका रहा है, बल्कि आमदनी भी कर रहा है। केवल 9 साल की उम्र में यदि आपका बच्चा कमाने लगे, तो इससे ज्यादा अच्छी बात भला माता-पिता के लिए क्या हो सकती है?

ऐसा ही एक बच्चा है वियान। इंदौर शहर में रहने वाला यह बच्चा मात्र 9 साल की उम्र में अपने घर पर ही गार्डनिंग करके ऑर्गेनिक तरीके से फल व सब्जियां उगा रहा है। आइए जानते हैं इतनी कम उम्र में दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनकर उभरे वियान के बारे में-

छोटी उम्र से था बागवानी का शौक

वियान को बहुत कम उम्र से ही गार्डनिंग करने का शौक था। उनकी मम्मी अविशा जब भी पेड़-पौधों की सार संभाल करती, तब वियान भी उनके साथ बागवानी करते। यही कारण था कि वियान को पेड़-पौधों से लगाव हो गया।

वियान की मम्मी का कहना है कि वियान जब बहुत छोटा था, तभी से उसे प्रकृति और उसके महत्त्व के बारे में हमने बताना शुरू कर दिया था। वह भी प्रकृति से जुड़ी जानकारियों को लेकर उत्सुक रहता था। बस, तभी से वियान को गार्डनिंग के प्रति दिलचस्पी होने लग गई।

कैसे मिली ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने की प्रेरणा

यह बात तो सभी जानते हैं कि बाज़ार में मिलने वाली सब्जियां रासायनिक खाद से पैदा होती हैं और हमारे शरीर पर इसके कई तरह के दुष्प्रभाव पड़ते हैं। लेकिन इस बात को गंभीरता से लेकर जैविक खाद से सब्जियां उगाने की बात बहुत कम लोगों को प्रेरित करती है।

जब वियान की मम्मी ने उन्हें रासायनिक खाद से पैदा होने वाले फल व सब्जियों के दुष्प्रभावों के बारे में बताया तब वियान ने न सिर्फ बाज़ार से आने वाली सब्जियां खाना छोड़ दिया बल्कि उनके मन में ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने का विचार भी आया। बस, वियान ने इस दिशा में अपने कदम बढ़ा दिए। इतना ही नहीं सब्जियों और फलों के लिए जैविक खाद बनाने का काम भी वियान खुद ही करते हैं।

ये भी पढ़ें: जैविक खेती के बलबूते पर खड़ा किया एग्री-बिज़नेस मॉडल, रानीखेत के मनोज भट्ट से जानिए कैसी है ऑर्गेनिक प्रॉडक्ट्स की मार्केट

अब वियान के गार्डन में बैंगन, टमाटर, लौकी आदि सब्जियों के साथ-साथ कई तरह के फलों जैसे- पपीता, अमरूद, सीताफल आदि के पौधे भी हैं। इस गार्डन की देखभाल की जिम्मेदारी खुद वियान ने ले रखी है। शाम का समय वे गार्डन में बिताते हैं और पेड़-पौधों को पानी देते हैं।

रंग लाई मेहनत

आखिर वियान की मेहनत रंग लाई। उनकी गार्डनिंग का शौक अब अच्छी-खासी कमाई में बदल गया है। छोटे लेवल से शुरू हुआ ऑर्गेनिक सब्जियों का काम अब महीने में लगभग 10 हज़ार तक इनकम कर रहा है।

लोग वियान के काम को इतना प्रोत्साहित कर रहे हैं कि वे न सिर्फ अपने घर में लगाने के लिए वियान से पौधे खरीदते हैं, बल्कि जन्मदिन या किसी खास मौके पर उपहार स्वरूप देते भी हैं। वाकई इतनी कम उम्र में ऐसी अद्भुत सोच रखना और उसे पूरा करने का प्रयास करना अपने आप में काबिले तारीफ है।

ये भी पढ़ें: छत पर करें ऑर्गेनिक खेती, सब्जियां मिलेंगी, कमाई होगी, हेल्थ भी सही रहेगी

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top