आज बड़ी संख्या में किसान मशरूम का उत्पादन कर रहे हैं। पारंपरिक खेती के मुकाबले कई गुना ज़्यादा कमाई होने के कारण मशरूम की खेती किसानों को पसंद आ रही है। बाज़ार में बढ़ती मांग इसकी सबसे बड़ी वजह है। सरकार की कई योजनाओं के ज़रिए भी मशरूम की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है और किसानों को इसका फ़ायदा भी मिल रहा है। बिहार के पटना जिले के कर्णपुरा गाँव के रहने वाले प्रकाश चन्द्र सिंह भी एक ऐसे ही किसान हैं, जो आज मशरूम की खेती कर अच्छा मुनाफ़ा कमा रहे हैं।
प्रकाश चन्द्र सिंह 2019 से मशरूम की खेती कर रहे हैं। गाँव के एक किसान साथी से ही उन्हें मशरूम की खेती करने की प्रेरणा मिली, जो छोटे स्तर पर मशरूम की खेती करते थे। जब उन्होंने मशरूम की खेती करने का फैसला किया तो बैंक ने भी उनकी पूरी मदद की।
बैंक से मिला पूरा सहयोग
किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में प्रकाश चन्द्र सिंह बताते हैं कि किसान क्रेडिट स्कीम के तहत उन्होंने पहले जो लोन लिया था, उसका उन्होंने समय रहते भुगतान किया था। इस कारण बैंक मैनेजर ने उन्हें प्रोत्साहित किया कि आगे भी कोई काम करना हो तो वो उन्हें पूरा सहयोग करेंगे। बैंक का भरोसेमंद कस्टमर होने के नाते बैंक ने उनकी पूरी मदद की और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत उन्हें लोन मुहैया कराया। प्रकाश चन्द्र सिंह बताते हैं कि प्रोजेक्ट को उद्योग विभाग से पास कराने के बाद बैंक ने उनके लोन को मंजूरी दे दी।

मशरूम की खेती में इन बातों का रखें खास ध्यान
मशरूम की खेती से किसानों को फ़ायदा तो है ही, इसमें कई सावधानियां बरतने की भी उतनी ही ज़रूरत है। कंपोस्ट तैयार करने से लेकर तापमान सेट करने तक, कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी होता है। कंपोस्ट पूरी तरह से अमोनिया रहित होना चाहिए क्योंकि अगर कंपोस्ट में अमोनिया गैस रह गई या बीज पुराना मिल गया या बीज गरम हो गया, उसमें किसानों को भारी नुकसान से दो-चार होना पड़ सकता है।

तैयार करें अमोनिया-फ़्री कंपोस्ट
अमोनिया रहित कंपोस्ट तैयार होगा तो उपज की गुणवत्ता अच्छी होगी। फसल रोग रहित रहेगी। जहां अमोनिया फसल में रह गया, वहां रोग फसल में शुरुआत से ही लगना शुरू हो जाएगा। मशरूम की फसल में लगने वाला मुख्य रोग ग्रीन मोल्ड (हरा फफूंद) है, जिसका सुधार नहीं हो पाता। इन सब बातों का ध्यान रखा जाए तो मशरूम की खेती किसानों के लिए फ़ायदे का सौदा है।

इन महीनों में ज़्यादा मुनाफ़ा देती है मशरूम की खेती
प्रकाश चन्द्र सिंह आगे बताते हैं कि मौसम और महीने के हिसाब से बाज़ार में मशरूम का दाम ऊपर-नीचे होते रहता है। खासकर दिसंबर से जनवरी तक दाम नीचे ही रहते हैं क्योंकि बिना एसी के सीज़नल खेती इन महीनों में संभव होती है। इन महीनों में कई किसान मशरूम की खेती करते हैं। इस वजह से बाज़ार में मशरूम ज़्यादा उपलब्ध होता है और दाम गिर जाते हैं।
वहीं मार्च-अप्रैल से इसका दाम सही मिलने लगता है। जो किसान इसे नियमित तौर पर उगाते हैं उन्हें इन महीनों के दौरान एसी का खर्च भी आता है। प्रकाश चन्द्र सिंह एक बार में 3200 बैग तैयार करते हैं। इसमें करीबन साढ़े तीन टन मशरूम का उत्पादन हो जाता है।

इतने दिनों में तैयार होती है मशरूम की फसल
कंपोस्ट से लेकर बीज मिलाने तक, मशरूम की फसल कई चरणों में तैयार होती है। प्रकाश चन्द्र सिंह लंबी विधि प्रणाली (Long Method System) से मशरूम की फसल तैयार करते हैं। लंबी विधि से प्लेटफ़ॉर्म पर मशरूम का कंपोस्ट तैयार करने में 28 से 30 दिन का समय लगता है। इसके बाद बीजाई कर थैलियों में पैक करने के करीबन 20 दिन बाद मशरूम निकलना शुरू होता है।

ट्रेनिंग लेने के बाद ही शुरू करें मशरूम की खेती
जो प्रगतिशील किसान मशरूम की खेती करना चाहते हैं उन्हें सलाह देते हुए प्रकाश चन्द्र सिंह कहते हैं कि अच्छी तरह से ट्रेनिंग लेने के बाद ही मशरूम की खेती शुरू करें। इससे नुकसान की संभावनाएं न के बराबर रहेंगी। ट्रेनिंग से मतलब है सिर्फ़ थ्योरी नहीं, प्रैक्टिकल होकर इसके बारे सीखें।
बता दें कि समय-समय पर कृषि विज्ञान केंद्रों और अलग-अलग कृषि विश्वविद्यालयों में मशरूम की खेती को लेकर ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। जहां पर किसान जाकर ट्रेनिंग ले सकते हैं और अपनी कमाई बढ़ाने में उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
उत्पादन से ज़्यादा है मांग
बात मशरूम सप्लायरों की करें तो उनके हिसाब से जितनी मांग है, उतना उत्पादन फिलहाल पटना जिले में नहीं हो रहा है। किसान ऑफ़ इंडिया ने पटना जिले के मशरूम सप्लायर अशोक कुमार ओझा से बात की। उन्होंने बताया कि पटना मशरूम का हब है, लेकिन मांग ज़्यादा होने की वजह से दिल्ली, हरियाणा और कई अन्य राज्यों से मशरूम मंगवाना पड़ता है।
अभी मशरूम की खेती का सीज़न है तो इसमें उत्पादन अच्छा रहता है। अशोक कुमार ओझा बताते हैं कि उत्पादन अच्छा होने पर पटना जिले से मशरूम सिलीगुड़ी, रांची, जमशेदपुर भी जाता है।

लोगों में बिना केमिकल वॉश वाले लोकल मशरूम की ज़्यादा डिमांड है। इसके फ़ायदों को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग मशरूम की खरीदारी भी कर रहे हैं और इसके प्रोसेस किए गए प्रॉडक्ट्स को भी बाज़ार में अच्छा दाम मिल रहा है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।




















